शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. सपने में शरीर के अंग देखने का शुभ-अशुभ फल
Written By WD

सपने में शरीर के अंग देखने का शुभ-अशुभ फल

कितना शुभ होता है सपनों में शरीर के अंग देखना...

Body Parts Dreams | सपने में शरीर के अंग देखने का शुभ-अशुभ फल
* क्या होगा जब सपने में दिखें शरीर के अंग...

FILE


सपनों की दुनिया अनोखी होती है। जब हम सपने याद करते हैं तो कुछ समझ नहीं आता कि आखिर इतनी अतार्किक बातों या घटनाक्रम का क्या अर्थ है? लेकिन स्वप्न विज्ञान विश्लेषक और ज्योतिष के विशेषज्ञ बताते हैं कि इनका हमारे जीवन से नाता होता है। इनमें संदेश छुपे होते हैं।

आइए जानते हैं कि जब हमें सपनों में शरीर के अंग दिखाई दें तो उनका क्या फल होता है।

FILE


स्वप्न में शरीर के विभिन्न अंगों को देखने का फल निम्नवत है-

* नाक = अधिकार प्राप्त होगा।
* कान = पुत्र-पत्नी से सुख मिलेगा।
* मुंह = संपर्क का दायरा बढ़ेगा।
* चेहरा = साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
* सिर = मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
* सिर के बाल = सौंदर्य और शक्ति में वृद्धि होगी।
* मस्तक = रौब और महत्व बढ़ेगा।
* भौंहें = प्रसिद्धि बढ़ेगी।
* पलकें = व्यवहार में मधुरता आएगी।
* आंखें = भलाई के काम संपन्न होंगे।
* होंठ = धनलाभ होगा।
* दांत = किसी परिजन की मृत्यु होगी।
* ठोड़ी = विशेष व्यक्ति से मित्रता होगी।
* मूंछ = कर्ज का बोझ उतरेगा।
* सीना = मान-सम्मान प्राप्त होगा।
* वक्षस्थल = पुत्रियों का विवाह होगा।
* पेट = धन में वृद्धि होगी।

FILE


* हाथ = नई योजनाएं बनेंगी।
* उंगलियां = भाई-बहनों से सुख मिलेगा।
* पसलियां = स्त्रियों द्वारा कोई भेद खुल जाएगा।
* दाढ़ी = अधिकार में वृद्धि होगी।
* गला = भलाई के काम होंगे।
* कंठ = व्यवहारकुशलता बढ़ेगी।
* कनपटी = रोजी-रोजगार मिलेगा।
* जबड़ा = व्यापार में प्रगति होगी।
* कंधे = जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी।
* बाजू = शरीर शक्तिशाली होगा।
* पीठ = मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
* कमर = प्रसिद्धि मिलेगी।
* नितंब = सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
* पैर = दूर-निकट की यात्रा होगी।
* एड़ी = ताकत बढ़ेगी।
* पैर के तलुए = सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
* पैर की उंगलियां = धन में वृद्धि होगी।
* हथेली = धन-संपत्ति मिलेगी।
* मूत्रेंद्रिय = भोग-विलास की बढ़ोतरी होगी
* योनि = मुश्किलें आसान होंगी।
* जांघें = परिवार में वृद्धि होगी।
* पिं‍डलियां = रोजगार मिलेगा।
* घुटना = धन प्राप्त होगा।
* टखना = नए अनुबंध होंगे।
* हाथ का अंगूठा = विश्वासघात होने का भय रहेगा।
* पैर का अंगूठा = यात्रा होगी।

(समाप्त)