• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. क्या है चीनी ज्योतिष?
Written By WD

क्या है चीनी ज्योतिष?

चीनी राशिफल (वर्ष 2012 के लिए)

चीनी ज्योतिष
- हांग जिनयिं
FILE

चीनी ज्योतिष की 12 राशियां हैं जो पांच तत्वों से निर्मित हैं। अग्नि (फायर), लकड़ी (वुड), धरती (अर्थ), धातु (मेटल) और जल (वाटर) चीनी ज्योतिष के पांच तत्व हैं। आमतौर पर इन 12 राशियों का एक चक्र 12 वर्ष में पूरा माना जाता है जबकि वास्तविकता यह है कि एक चक्र पूरा होने में 60 वर्ष लगते हैं। इस कड़ी में फेंगशुई मास्टर क्लेरिस जॉर्जिया वी. चान की गणना पर आधारित राशिफल इस प्रकार है।

* ड्रैग

वाटर ड्रैगन : 1952,2012, वुड ड्रैगन : 1964, 1904, फायर ड्रैगन : 1976, 1916, अर्थ ड्रैगन : 1928,1988, मैटल ड्रैगन : 1940,2000

- वाटर ड्रैगन के लिए साल सौहार्दपूर्ण होगा लेकिन अन्य ड्रैगन राशियों के लिए समस्याएं आती रहेंगी। सहकर्मियों से अच्छा संबंध रखें व सकारात्मक रहें। जुलाई माह व्यक्तिगत संबंधों के लिए कष्टकारी हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।

FILE
* स्नेक
वाटर स्नेक : 1952, वुड स्नेक : 1965, फायर स्नेक : 1977, अर्थ स्नेक : 1929,1989, मैटल स्नेक : 1941,2001

- साल आपके लिए भाग्यशाली है। सकारात्मक रहें। फायर स्नेक को आर्थिक लाभ व अर्थ एवं मैटल स्नेक के लिए कार्यक्षेत्र में व्यस्त व फलदायी वर्ष होगा जबकि वाटर व वुड स्नेक को पदोन्नति के लिए प्रयत्न करने होंगे। व्यक्तिगय संबंधों के लिए बेहतर। फेफड़े व हृदय संबंधी रोगों की आशंका।

* हॉर्स
FILE
वाटर हॉर्स : 1942,2002, वुड हॉर्स : 1954, फायर हॉर्स : 1906,1966, अर्थ हॉर्स : 1918,1978, मैटल हॉर्स : 1930,1990

- वाटर हॉर्स के लिए संतोषजनक वर्ष । शेष को इस साल कार्यक्षेत्र, स्वास्थ्य व निजी मामलों में सचेत रहना चाहिए। सहयोगियों से सुखद संबंध बनाएं। वुड व मैटल हॉर्स के लिए नई नौकरी फलदायक। व्यक्तिगत संबंधों में संयम बरतें। अप्रैल का महीना निजी मामलों के लिए निर्णायक सिद्ध हो सकता है।

* गोट
FILE
वाटर गोट : 1943,2003, वुड गोट : 1955, फायर गोट : 1907,1967, अर्थ गोट : 1919,1979, मैटल गोट : 1931,1991

- अस्थिरता भरा व कठिन वर्ष हो सकता है। व्यक्तित्व विकास का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद मिलेगी। प्रेम संबंध में धैर्य रखें। पारिवारिक कलह की आशंका। गंभीर रोग या दुर्घटना की आशंका। अगस्त में वित्तीय मामलों में अस्थिरता होगी पर जून व अक्टूबर फलदायी होंगे।

मंकी
FILE
वाटर मंकी : 1932,1992, वुड मंकी : 1944,2004, फायर मंकी : 1956, अर्थ मंकी : 1908,1968, मैटल मंकी : 1920,1980

- सफलताओं से भरा वर्ष। कार्यक्षेत्र में परिस्थिति अनुसार खुद को ढालें, धैर्य बरतें। प्रेम संबंध सुखद। क्षमा का भाव रखें। अर्थ मंकी का संतान के साथ संबंध अधिक मजबूत रहेगा। फेफड़े, गुर्दे व त्वचा के प्रति सचेत रहें। फायर मंकी व मैटल मंकी आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न बरतें।

* रूस्ट
FILE
वाटर रूस्टर : 1933,1993, वुड रूस्टर : 1945, 2005, फायर रूस्टर : 1957, अर्थ रूस्टर : 1909,1969, मैटल रूस्टर : 1921,1981

- भाग्यशाली वर्ष। पिछले साल कठिनाइयों के बाद वर्ष सुखद होगा। फरवरी, मार्च व अप्रैल माह कार्यक्षेत्र में शुरुआत के लिए उत्तम। सामाजिक संबंधों में विस्तार व अवसरों की प्राप्ति होगी। अगस्त व सितंबर प्रेम संबंधों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। फेफड़े व गुर्दे संबंधी रोगों के प्रति सचेत रहें।

* डॉग
FILE
वाटर डॉग : 1922,1982, वुड डॉग : 1934,1994, फायर डॉग : 1946,2006, अर्थ डॉग : 1958, मैटल डॉग : 1910,1970

- कठिन वर्ष। स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाएं। कार्यक्षेत्र में फरवरी व मार्च तक कागजी काम निपटाएं। परिवार, मित्र व शुभचिंतकों का सहयोग रहेगा। विश्वास करने में सावधानी बरतें। रोमांचक यात्रा से दूर रहें। स्वरोजगार वाले डॉग के लिए फरवरी से जून का समय आर्थिक लाभ का है।

* पिग
FILE
वाटर पिग : 1923,1983, वुड पिग : 1935,1995, फायर पिग : 1947,2007, अर्थ पिग : 1959, मैटल पिग : 1911,1971

- तेज गति वाला वर्ष। नए विचार व अवसरों का साल। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा होगी पर अतिशय कार्य से बचें। सितंबर में पदोन्नति की संभावना। निजी संबंध सुखद होंगे व सामाजिक जीवन में व्यस्तता होगी। फरवरी में आर्थिक लाभ होगा। जून व सितंबर आर्थिक रूप से अस्थिरता का समय।

* रैट
FILE
वाटर रैट : 1972, वुड रैट : 1924,1984, फायर रैट : 1936,1996, अर्थ रैट : 1948,2008, मैटल रैट : 1960

- सुखद वर्ष। वित्तीय मामलों में सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में आपका परिश्रम भविष्य के लिए लाभप्रद। विनम्र स्वभाव के अर्थ रैट के लिए लभदायी समय। फायर रैट के लिए कार्यक्षेत्र या निवास में परिवर्तन का समय। प्रेम संबंध में अधिक ध्यान दें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाटर रैट जल से दूर रहें।

* ऑक्स
FILE
वाटर ऑक्स : 1973, वुड ऑक्स : 1985, फायर ऑक्स : 1937, 1997, अर्थ ऑक्स : 1949, 2009, मैटल ऑक्स : 1961

- जोखिम उठाने से बचें। कार्यक्षेत्र में फायर ऑक्स को परिश्रम का सुखद फल मिलेगा पर मैटल ऑक्स के लिए स्थिति विपरीत हो सकती है। विवाह के लिए थोड़ा और इंतजार करें। गुर्दे व पेट से संबंधित रोग की आशंका। वुड ऑक्स व अर्थ ऑक्स के लिए कागजी कार्यों में सावधानी जरूरी।

* टाइग
FILE
वाटर टाइगर : 1962, वुड टाइगर : 1974, फायर टाइगर : 1926, 1986, अर्थ टाइगर : 1938,1998, मैटल टाइगर : 1950,2010

- लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध व जीवन में सकारात्मक रहें। कार्यक्षेत्र में फायर व अर्थ टाइगर संबंधों पर ध्यान दें। मई माह सही नहीं होगा। अपने जीवनसाथी व परिवार पर अधिक ध्यान दें। फरवरी, मार्च व नवंबर माह संबंधों के लिए महत्वपूर्ण होंगे। वुड टाइगर स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहे।

* रैबिट
FILE
वाटर रैबिट : 1963, वुड रैबिट : 1915,1975, फायर रैबिट : 1927,1987, अर्थ रैबिट : 1939,1999, मैटल रैबिट : 1951,2011

- सुखद, शुभ व कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता भरा वर्ष। पदोन्नति व व्यापार के अवसर की संभावनाएं। नौकरी में परिवर्तन के लिए अप्रैल सही समय। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता होगी। विवाह के संयोग बनेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आराम के लिए समय निकालें। बड़ा निवेश या क्रय हितकर नहीं।