ramcharitmanas
Wed, 5 Aug 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2017
  4. Pakistan in 2017

कौन से 8 दिन और 8 महीने बहुत बुरे हैं पाकिस्तान के लिए....

Pakistan in 2017
अधिकांश ज्योतिष शास्त्र के विशेषज्ञ और प्रकांड विद्वान सितारों की गणना के आधार पर इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि साल 2017 के 26 जनवरी के बाद के 8 दिन और फिर 8 महीने भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए खतरे का संकेत दे रहे हैं। इस भविष्यवाणी को उन 8 दिनों से लेकर 8 महीनों तक देश में आने वाली किसी बड़ी विपत्ति की पूर्व चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। 

 
26 जनवरी 2017 को शनि धनु में प्रवेश करेगा, और ग्रहों की यह गति पाकिस्तान की नवाज़ शरीफ सरकार और पाकिस्तान के लिए एक अत्यंत कठिन और संघर्षपूर्ण समय की शुरुआत करेगी। 
 
गणना के अनुसार स्वतंत्र भारत की जन्मकुंडली में कर्क राशिस्थ चन्द्र, सूर्य, बुध, शुक्र एक साथ आकर पाकिस्तान के मूलभाव से षड़ाष्टक योग बना रहे हैं। स्वतंत्र भारत की जन्मकुंडली वृषभ लग्न की है। इस दृष्टि से भी दोनों देशों में विचलन के संयोग बन रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
क्रिसमस का उल्लास दिखेगा कैरोल गीतों में... (देखें वीडियो)