शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2017
  4. Mulank 7 in Hindi 2017

मूलांक 7 के लिए 2017 में होगी सुख-समृद्धि की बरसात

मूलांक 7 के लिए 2017 में होगी सुख-समृद्धि की बरसात - Mulank 7 in Hindi 2017
जिन व्यक्तियों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 7 माना जाता है। इस अंक का अधिष्ठाता ग्रह नेप्च्यून है। यह वर्ष उन्नति एवं समृद्धिदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय खूब बढ़ेगा। नए उपक्रम स्थापित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति मनोनुकूल पदोन्नति एवं तबादला प्राप्त करेंगे। नई संपत्ति खरीदने व प्राप्त करने के योग बनेंगे। पुरानी का नवीनीकरण होगा। ऐश्वर्य के साधन एवं वाह‍नादि प्राप्त होंगे।

शिक्षा-प्रतियोगिता, करियर में पूर्ण सफलता प्राप्त होगी। शीघ्र धन प्राप्ति के प्रयोग से बचें। जोखिम न लें। विवेक से कार्य करना होगा। साझेदारी में नरम-गरम चलेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें। कार्यक्षमता से अधिक परिश्रम तनाव, क्रोध व चिड़चिड़ेपन का कारण बनेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। संतान प्राप्ति के योग हैं। स्वास्थ्य में गला, नाक, फेफड़े तथा स्त्रियों को स्त्री रोग होने की आशंका है। नियमित खानपान, व्यायाम करें। व्यसनों से दूर रहें। जनवरी, फरवरी, जुलाई और अगस्त विशेष ध्यान देने के हैं। संक्रमण से बचना होगा।
 
शुभ तारीखें- 7, 16, 25, तथा मध्यम 1, 2, 10, 11, 22, 29।
 
शुभ‍ दिन- रविवार व सोमवार।
 
शुभ रंग- हरा, क्रीम, सफेद।
 
शुभ रत्न- मोती, चन्द्रकांत मणि तथा लहसुनिया।
 
अशुभ अंक- 2, 4, 6।
 
अशुभ रंग- काला।
 
अपने अतीन्द्रिय ज्ञान का प्रयोग दूसरों के भले के लिए करें। जल्दी निर्णय न लें। सामाजिक कार्यों में समय देना ठीक है, पर घर भी देखें।
ये भी पढ़ें
मूलांक 8 : सेहत के सितारे कमजोर रहेंगे 2017 में