sawan somwar
Tue, 4 Aug 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2017
  4. Mulank 4 in hindi 2017

मूलांक 4 वाले व्यक्ति साल 2017 में सतर्क रहें

मूलांक 4
इस अंक का अधिष्ठाता हर्षल है। 4, 13, 22 तथा 31 तारीखों को जन्मे लोगों का मूलांक 4 है। हर बात या वस्तु को देखने का दृष्टिकोण उल्टा होता है। यह वर्ष अतिसंघर्ष तथा बनते काम बिगाड़ने वाला रहेगा। उन्नति के लिए लगातार प्रयास करने पर भी सफलता न्यूनतम हासिल होगी। आवक अच्छी होने पर भी बरकत नहीं रहेगी। पैसा कहां जा रहा है, समझ नहीं पाएंगे। कर्ज बढ़ेंगे। लेनदारी डूब सकती है।

संपत्ति, मशीन, अन्य उपकरणों के रखरखाव पर अपव्यय होगा। साझेदारी बिगड़ सकती है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। दुर्घटनादि से बाधा तथा कानूनी अड़चन पैदा होगी। कोर्ट-कचहरी में सफलता नहीं प्राप्त होगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। घर-बाहर सहायता नहीं मिलेगी। घर में मतभेद होंगे। दिमाग से काम लें, दिल की नहीं सुनें। बड़ों की सलाह मानें, लाभ होगा। जनवरी, फरवरी, जुलाई, अगस्त तथा सितंबर में विशेष सावधानी आवश्यक है। विषाद, मानसिक रोग, चिंता, तनाव, रक्त विकार, मस्तिष्क की बीमारी संभव है। स्वास्‍थ्य का ध्यान व धैर्य रखें।
 
शुभ तारीखें- 4, 13, 22 तथा 31, मध्यम 7, 10, 11, 16, 19।
 
शुभ‍ दिन- शनिवार, रविवार तथा सोमवार।
 
शुभ रंग- नीला, भूरा।
 
शुभ रत्न- नीलम।
 
उपरोक्त शुभ तारीखों में जन्मे लोगों से मित्रता, व्यवहार, साझेदारी सफल रहेगी।
 
अशुभ अंक- 1, 3, 7।
 
अशुभ रंग- लाल तथा पीला रंग। 
 
नोट- जल्दबाजी व जोखिम उठाने से हानि होगी। समाज के परिवर्तन की जगह स्वयं के व्यवहार में परिवर्तन तथा मिलकर चलने की प्रवृत्ति रखें।