शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2017
  4. Astrology 2017 Predictions

नए साल के नए सितारे, लग्न के अनुसार जानिए इशारे

नए साल के नए सितारे, लग्न के अनुसार जानिए इशारे - Astrology 2017 Predictions
* जानिए अपना वार्षिक भविष्यफल लग्नानुसार 2017 


 
मेष लग्न
 
इस वर्ष आय के स्रोत में कमी होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जोखिम न लेने में ही फायदा होगा। कारोबारी प्रयासों में उत्साह अधिक रहेगा। प्रमाद पर नियंत्रण रखना होगा। स्वार्थी लोगों से हमेशा घिरे रहेंगे। सावधानी आवश्यक है। बाहरी सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। हड्डी संबंधी समस्या रहेगी। संतान की उन्नति होगी। गृहस्थ में मतभेद रहेंगे।
 
नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यावसायिक यात्राएं पूर्ण व सफल रहेंगी। वित्त का प्रबंध सुगम होगा। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। परिश्रम अधिक व लाभ कम होगा।


 
परिवार में मतभेद होंगे। उचित निर्णय लेने से शांति रहेगी। घर में बड़ों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विद्यार्थी सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक समस्याएं बढ़ेंगी, लेकिन परिवार के सदस्यों की उन्नति भी होगी।
 
नवीन वाहन, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमान चालीसा के पाठ तथा 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें। ज्योतिषीय सलाह से मूंगा धारण करें। लाल वस्त्र पहनें। ता‍मसिक भोजन न करें।
 
 

 

वृषभ लग्न
 
इस वर्ष पैसे की आवक बनी रहेगी। भाग्य साथ देगा। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य बैठाना पड़ेगा। साझेदारी में तनाव रहेगा। विश्वासघात संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। ऐश्वर्य पर भरपूर खर्च होगा। मित्र-संबंधी घेरे रहेंगे। फालतू खर्च से बचें। कुसंगति हानि देगी। जोखिम लेने का साहस करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति होगी। बड़े व प्रतिष्ठित लोगों से संबंध बनेंगे तथा उनकी सहायता समय-समय पर प्राप्त होगी। साझेदारी ठीक चलेगी।
 
घर में तनाव रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के स्थानांतरण निश्चित ही होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। रिश्तेदार दिखावा कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के लिए विशेष प्रयास करना पड़ेंगे। संपत्ति पर व्यय होगा। परीक्षा-प्रतियोगिताओं में अल्प प्रयासों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पित्त व कफ संबंधी रोग उभरेंगे। यात्रा में जोखिम न लें। मौसमी बीमारियां कष्ट दे सकती हैं। परिवार में खर्च बढ़ेगा। नई संतान प्राप्ति की संभावना है।
 
कल्याणकारी उपाय- लक्ष्मीजी की आराधना करें। ज्योतिषीय सलाह से हीरा या ओपेल धारण करें। सफेद वस्त्र पहनें। शराब का सेवन न करें। कन्या भोजन कराएं, लाभ होगा।
 
 

 
मिथुन लग्न
 
इस वर्ष आय-व्यय बराबर रहेंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव रह सकता है। विवाह के अवसर प्राप्त होंगे। सफलता मिलेगी। नौकरी व व्यवसाय में परिवर्तन के योग हैं। विवेक से कार्य करें। भाग्य का साथ मुश्किल से मिलेगा। रोजगार मिलेगा। प्रमोशन के लिए विशेष प्रयास करना होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान की चिंता रहेगी। तीर्थयात्रा-सत्संग आदि का लाभ मिलेगा। परिवार की जवाबदारियों से व्यवसाय प्रभावित होगा।
 
मनोनुकूल कार्य न होने से तनाव बना रहेगा। जोखिम न उठाएं। विवादादि से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कभी-कभी व्ययवृद्धि से वित्त व्यवस्था बिगड़ जाएगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी। परिवार के संबंधियों के लिए यह समय उन्नतिकारक रहेगा। वृद्धजनों की चिंता रहेगी। घर से दूर रहने की प्रबल संभावना बनती है। अपने ही धोखा दे सकते हैं, सावधानी रखें। दिल की बात किसी को न बताएं।
 
वाहनादि पर खर्च होगा। आभूषणों तथा रखरखाव पर खर्च होगा। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। भाग्य भरोसे न बैठें। पुराना रोग उभर सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- विष्णु भगवान की आराधना करें। ज्योतिषीय सलाह से पन्ना धारण करें। हरे वस्त्र पहनें तथा मूंग की दाल पानी में भिगोकर पक्षियों को चुगाएं।
 
 

 

कर्क लग्न
 
इस वर्ष मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। कभी खुशी कभी गम की स्थिति बनेगी। रुके हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। व्ययवृद्धि होगी। आमदनी कम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति, अधिकार प्राप्ति होगी। यात्राएं सफल रहेंगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
पारिवारिक तनाव कभी-कभी ही रहेगा। कभी-कभी आवक बहुत अच्‍छी होगी। देनदारी से निवृत्त हो सकते हैं। कानूनी अड़चन समाप्त होगी। विशेष सम्मान की प्राप्ति संभव है। आर्थिक दृष्टि से पिछले वर्ष से यह वर्ष बेहतर साबित होगा। अप्रत्याशित लाभ भी हो सकता है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। परिवार में वर्चस्व बढ़ेगा। आपसी मतभेद दूर होंगे। परिवार पर खर्च होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की जवाबदारी बढ़ेगी।
 
सं‍पत्ति की वृद्धि होगी। पुरानी बेकार पड़ी संपत्ति की बिक्री संभव है। चोट व दुर्घटना से परिवार में हानि संभव है। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। मनोनुकूल तबादले नहीं होंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन में ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनपसंद लाभ होगा। बेरोजगारी दूर होगी। हृदय संबंधी रोग हो सकते हैं। मानसिक बेचैनी रहेगी। खानपान में ध्यान देना पड़ेगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मधुर संबंध बनेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी तथा लक्ष्मीजी की आराधना कष्ट निवारण करेगी। ज्योतिषीय सलाह से मोती धारण करें। दुर्गा उपासना से कष्ट कम होंगे। स्त्रियों का सम्मान करें तथा सुहागन स्त्री को भोजन कराएं।
 

 
 
सिंह लग्न
 
यह वर्ष मान-सम्मान, ऐश्वर्य प्राप्ति, मनोकामनाओं की पूर्ति वाला है। सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान की उन्नति होगी। विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। पुरानी बीमारी दूर होगी। प्रतिद्वंद्वी हार मान लेंगे। धर्मस्थल की दर्शन की अभिलाषा पूर्ण होगी। घर-बाहर शांति-प्रसन्नता तथा अनुकूलता प्राप्त होगी। मनोनुकूल कारोबारी लाभ ले पाएंगे। संपत्ति में वृद्धि, शक्ति की संपन्नता से लोग ईर्ष्या करने लगेंगे। जोखिम वाले कार्य लाभप्रद रहेंगे। पुरानी देनदारी से छुटकारा मिलेगा। कानून का पालन आवश्यक है। उत्साह की अति हानि पहुंचा सकती है। 
 
पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। पूछ-परख बढ़ेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। परिवार की उन्नति होगी। मांगलिक कार्य, विवाह तथा नौकरी में प्रमोशन सहज ही होगा। वर्षांत में सावधानी आवश्यक है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी आवश्यक है। विद्यार्थी प्रगति करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनोनुकूल स्थान बनेगा। समय नष्ट न करें। शारीरिक चीर-फाड़ आदि संभव है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य लाभप्रद रहेंगे। अस्त-व्यस्त कार्यक्रम हानि पहुंचा सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। 
 
कल्याणकारी उपाय- सूर्य देवता तथा भगवान राम की उपासना कल्याण करेगी। माणिक्य धारण ज्योतिषीय सलाह से करें। वृद्ध व्यक्तियों की सहायता तथा भोजन दान करें।
 
 
 

 

कन्या लग्न
 
अशांति तथा बाधाएं कैसी होती हैं, यह इस वर्ष जान पाएंगे कार्यों में रुकावटें आती रहेंगी। काफी उतार-चढ़ाव रहेंगे। भाग्य साथ नहीं देगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। पुराने रोगों से परेशानी रहेगी। परिवार में शुभ-अशुभ व्यय पूरे वर्षभर होंगे। वित्तीय व्यवस्था गड़बड़ होगी। परिवार में तनाव व मतभेद रहेंगे। संपत्ति के रखरखाव पर व्यय होगा। दोस्त, दुश्मन बन जाएंगे।
 
आय ठीक-ठीक रहेगी। कारोबार में काबिलियत भी असफल रहेगी। पदोन्नति रुकेगी। जोखिम न लें। दूसरों पर अतिविश्वास हानि देगा। प्रतिकूल स्थानांतरण संभव है। मानसिक व शारीरिक परेशानियां रहेंगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति के झगड़े बढ़ सकते हैं। चोरी व दुर्घटना संभव है। कानूनी बाधा सामने आएगी। अज्ञात भय हमेशा हावी रहेगा। विद्यार्थियों को कड़ा परिश्रम करना होगा। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। गले-सीने संबंधी रोग उभर सकते हैं। फेफड़ों की परेशानी रहेगी। साझेदारी में सतर्कता अनिवार्य है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। तीर्थ दर्शन तथा सामान्य यात्राएं होती रहेंगी। व्यावसायिक यात्राओं में दूर की यात्राओं में योग नहीं बनेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी, लक्ष्मीजी तथा विष्णु भगवान की उपासना से कष्ट कम होंगे। हरे तथा फिरोजी रंग वाले वस्त्र पहनें। ज्योतिषीय सलाह से पन्ना धारण करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 


तुला लग्न
 
पिछले वर्षों के मुकाबले यह वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित करवाएगा। पुरानी रुकी हुई इच्छाएं पूर्ण होंगी। परिवार का सुख तथा साथ पूरा मिलेगा। संतान की चिंता रह सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे, जो सफल रहेंगे। भाग्य का साथ पूरा मिलेगा। प्रयास तो करना ही पड़ेगा। बड़ों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, लेकिन आशीर्वाद भरपूर बना रहेगा।
 
धन की आवक भरपूर रहेगी, लेकिन लक्ष्मी चलायमान है। आती-जाती बनी रहेगी। धन एकत्रित करने के प्रयास सफल नहीं होंगे। अतिरिक्त आय के स्रोत प्राप्त होंगे। अपनों पर अधिक विश्वास हानि दे सकता है। नौकरी में पदोन्नति तथा मनोनुकूल तबादले होंगे। घर में मांगलिक कार्य होंगे जिन पर खर्च भरपूर होगा। भरपूर भेंट-उपहार मिलेंगे। भूमि-भवन-वाहन की खरीदी के योग हैं। ऐश्वर्य सामग्री पर खर्च होगा। यात्रा समुद्री-हवाई के योग बनते हैं। चोट-दुर्घटना से बचना होगा। बेचैनी रहेगी। सम्मान कम हो सकता है। विवेक से कार्य करें। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा में कीर्तिमान बन सकते हैं। चोट, एलर्जी व हड्डी के रोग परेशान कर सकते हैं। खान-पान पर नियंत्रण रखें तथा जल्दबाजी व जोखिम उठाने से बचें। कोर्ट-कचहरी में लंबित पड़े कार्य मनोनुकूल निपटेंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- तामसिक भोजन से बचें। श्रीगणेश व माता लक्ष्मी की आराधना व भोजन दान करें। ज्योतिषीय सलाह से हीरा या ओपेल धारण करें। कल्याण होगा।
 
 

 

वृश्चिक लग्न
 
इस वर्ष बाधाएं दूर कैसे की जाती हैं, लोग आपसे सीखेंगे। कर्तव्यों की पूर्ति होगी। परिवार के प्रति सजगता अनिवार्य रहेगी। विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के प्रति दुर्व्यवहार हानि देगा। गैरजिम्मेदाराना हरकत भारी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यवसाय व कारोबार में उन्नति होगी। प्रमोशन तथा स्थानांतरण मनोनुकूल होगा। जोखिम वाले कार्य न करें। व्यावसायिक यात्राएं होंगी तथा लाभ होता रहेगा। व्ययवृद्धि होगी। संपत्ति की खरीदी व रखरखाव पर खर्च होगा। ऐश्वर्य की वस्तुओं पर अत्यधिक खर्च तनाव का कारण बन सकता है अत: सोच-समझकर खर्च करें। विवाहादि कार्य में दिमाग का प्रयोग करें। 
 
दिल की बात मानने से समस्या होगी। वृद्धजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। विदेश से आय बढ़ेगी। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। परिवार का सहयोग नहीं मिलेगा। विरोध होगा।
 
घर में मांगलिक कार्य होंगे। घर के सदस्यों की संख्या में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेगा। स्वास्थ्‍य में छोटी-मोटी समस्या होती रहेगी। यात्रा में जोखिम न लें। सफलता मिलेगी। तीर्थयात्राएं संभव हैं। साझेदारी अच्‍छी चलेगी। घर-बाहर प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा सहयोग मिलेगा। नई योजनाएं लागू होकर लाभ में वृद्धि होगी। कुसंगति तथा क्रोध से बचना होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- मंगल देवता, भैरव व हनुमानजी की आराधना करें। ज्योतिषीय सलाह से मूंगा धारण करें। लाल रूमाल साथ में रखें तथा मंगलवार को गुड़-चना हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।
 
 

 

धनु लग्न
 
कठिनाई तथा परेशानी क्या होती है, इस वर्ष जानेंगे। घर-बाहर अपमान, धन की क्षति, दु:खद समाचार, चोट, चोरी व दुर्घटना से हानि, बीमारी, कार्यों की रुकावटें तथा संतान की चिंता से पीड़ा रहेगी। मेहनत का उचित फल नहीं मिलेगा। स्वयं के तथा संतान के विवाह में विलंब होगा। वृद्धजनों की चिंता बढ़ेगी। अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होगा। संचित कोष कम होगा। दूसरों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरने से मित्र, शत्रु बन जाएंगे। बाहरी सहायता प्राप्त नहीं होगी। जोखिम वाले कार्य नहीं करें।
 
मांगलिक कार्यों में तनाव रह सकता है। रिश्तेदारों से संबंध बिगड़ सकते हैं। वर्ष के अंत में लिए गए फैसले लाभ देंगे। धर्म-कर्म में मन नहीं लगेगा। संपत्ति में इजाफा नहीं होगा। रोगों के प्रति अति सावधानी आवश्यक है। विद्यार्थियों को कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। अपेक्षित परिणाम बमुश्किल मिल पाएंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में भाग्य साथ नहीं देगा।
 
हृदयरोग, लकवा, डायबिटीज व रक्तचाप से पीड़ा होगी। पुराने रोग उभर सकते हैं। पदोन्नति तथा तबादला मनोनुकूल नहीं होगा। उचाधिकारियों से संबंध बिगड़ेंगे। साझेदारी में सावधानी रखें। शत्रु हावी रहेंगे। वित्तीय व्यवस्था बिगड़ेगी। लाभ कम, खर्च अधिक होगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- ज्योतिषीय सलाह से पुखराज धारण करें। शिव आराधना तथा वृद्धजनों की सेवा-आाशीर्वाद से कष्ट कम होंगे।
 
 

 
मकर लग्न
 
पिछले वर्षों के मुकाबले यह वर्ष अच्‍छा रहेगा। सफलता से संतुष्टि नहीं होगी। संतान की उन्नति होगी। संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। परिवार की चिंता रहेगी। कानूनी मामले, जो बड़े समय से लंबित हैं, सुलझेंगे। शारीरिक शक्ति का ह्रास होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे। बड़े निर्णय दिमाग से करें, दिल को हावी न होने दें। व्यवसाय-कारोबार अच्‍छा चलेगा। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। धर्म-कर्म में रुचि कम होगी। साझेदारी सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। लगादार धनार्जन होता रहेगा। व्यय पर नियंत्रण रखें। संचित कोष में वृद्धि होगी। प्रारंभ में पारिवारिक विरोधाभास दिखेगा। बाद में सब ठीक होगा। संतान पक्ष को निगरानी में रखें। अधीनस्‍थों का सहयोग मिलेगा। स्वार्थी तत्व घेराबंदी करेंगे, सावधान रहें।
 
विद्यार्थी वर्ग को लापरवाही तथा आलस्य महंगा पड़ सकता है। समय का अपव्यय न करें। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। मेहनत करने पर नए कीर्तिमान बना सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। चर्मरोग, गुप्त रोग, पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। नए व्यापार प्रारंभ करने के लिए इससे अच्‍छा समय दूसरा नहीं मिलेगा। स्त्री वर्ग का सहयोग मिलेगा। यदि नीति ईमानदारी की बनाई है तो लाभ अधिक होगा। तीर्थ दर्शन, सत्संग, अनुष्ठानादि के योग बनेंगे। तंत्र-मंत्र में विशेष सावधानी बरतें।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी की आराधना-उपासना तथा ज्योतिषीय सलाह से नीलम धारण करना लाभवृद्धि करेगा। किसी मजार पर हर गुरुवार को गुलाब का एक पुष्प संध्या काल में चढ़ाएं।
 
 

 
कुंभ लग्न
 
वित्तीय व्यवस्थाएं इस वर्ष सुधरेंगी। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं तथा आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। सं‍पत्ति के कार्य लाभ देंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे तथा सफल रहेंगे। मेहनत का पूरा-पूरा लाभ प्राप्त होगा। विदेशी यात्राओं का योग है, जो लाभकारी रहेंगी। संचित कोष में तथा संपत्ति की वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी। मनोनुकूल कार्य होंगे। नए वाहन, उपकरण तथा ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। वृद्धजनों के स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ेगा। कभी-कभी कारोबारी समस्याएं आएंगी, जो बाहरी सहयोग से दूर होंगी। कार्य की प्रशंसा होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। मंगल कार्य होंगे। परिवार के सदस्यों की संख्या में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। धर्म-कर्म में कम रुचि रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
 
विद्यार्थी वर्ग अपना समय ऊलजलूल बातों में न लगाएं। उच्च शिक्षा तथा परीक्षा-प्रतियोगिता के उम्मीदवारों को विशेष सावधानी रखना होगी। एकाग्रता में कमी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। स्त्रीजन्य रोग, जोड़ों का दर्द, हृदयाघात तथा रक्तचाप की समस्या हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी तथा मित्र-संबंधी स्वयं मदद को आगे आएंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- ज्योतिषीय सलाह से नीलम धारण करें। माता काली तथा मृत्युंजय आराधना-उपासना से लाभ होगा। तामसिक भोजन न करें। गरीबों की सहायता करें। कष्ट कम होंगे।
 
 

 

मीन लग्न
 
गत वर्ष से यह वर्ष लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। संपत्ति में वृद्धि तथा स्वयं का भवन न हो तो इस वर्ष बनेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। अधीनस्थों से हानि होगी। साझेदारी में तनाव व हानि संभव है। स्वार्थी लोग घेरे रहेंगे। आपके पैसे का दूसरे लोग उपयोग करेंगे। जीवनसाथी से कभी-कभी तनाव होगा। यात्राएं कम होंगी। सम्मान कम हो सकता है। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। बड़ों के स्वास्थ्‍य का विशेष ध्यान रखें। मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। लोग ईर्ष्या करेंगे। कुसंगति से बचें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कानूनी बाधा बनी रहेगी। नए प्रकरणों से दूर रखने का प्रयास करें। अपव्यय होगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। 
 
घर में अप्रत्याशित मांगलिक कार्य हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। जोड़ों के दर्द व हृदयरोग से पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। नए वाहनादि पर बड़ा खर्च होगा। वाणी पर नियंत्रण तथा स्पष्टता रखें। संतान सुख मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा तथा परीक्षा प्रतियोगिता के लिए बड़ों की सलाह काम आएगी। विवेक का प्रयोग आपके निर्णयों को लाभकारी तथा सम्मान देने वाला बनाएगा। मेहनत तथा भागादौड़ी में स्वास्थ्‍य को अनदेखा न करें। प्रसिद्धि, साख वृद्धि का आनंद मिलेगा। उत्साह, ऊर्जा का भरपूर अनुभव होगा। विकास होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- ज्योतिषीय सलाह से पुखराज या सुनैला धारण करें। गुरु मंत्र के जाप-पूजन तथा विष्णु भगवान की उपासना तथा वृद्धजनों की सेवा से लाभ वृद्धि होगी।