शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2017
  4. Astrology 2017 Hindi

आ रहा है नया साल, लग्न के अनुसार 12 राशियों का हाल

आ रहा है नया साल, लग्न के अनुसार 12 राशियों का हाल - Astrology 2017 Hindi
नया साल आ रहा है फिर नई उम्मीदों का आकाश लिए... नए सपने, नई उमंगेंं, नई आशा, नए संकल्प और नए सितारों को लिए.... आइए जानें  2017 क्या लाया है आपके लिए.... 

मेष लग्न वालों के लिए वर्षफल 2017-
 
मेष लग्न वालों के लिए यह वर्ष बदलाव का रहेगा। पिछले समय से चल रहीं परेशानियां निश्चय ही इस साल दूर होंगी। आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। बाहरी व्यक्तियों का संपर्क लाभकारी रहेगा। यात्राओं के योग भी बनेंगे। प्रभाव में भी वृद्धि होगी। संतान पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सुखद रहेगा, फिर भी पढ़ाई पर ध्यान रखकर चलें। शत्रुपक्ष पर अपनी कुशल नीति द्वारा सफलता पाने में समर्थ होंगे। कोर्ट संबंधित न्याय में सफलता के चांस अधिक हैं। बेरोजगारों के लिए थोड़ा परिश्रमभरा साल रहेगा, धैर्य रखें अंतत: सफलता भी मिलेगी। दांपत्य जीवन में यदि कोई बाधा होगी तो वह शनै:-शनै: दूर होगी व सुख-शांति का वातावरण भी रहेगा। छोटे भाइयों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य से संबंधित समस्या से राहत भी महसूस करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा।
 
वृषभ लग्न वालों के लिए वर्षफल 2017-
 
वृषभ लग्न वालों के लिए यह वर्ष पिछले समय से दैनिक व्यवसाय में आ रही परेशानियां दूर होंगी। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता से राहत महसूस करेंगे। भाग्योन्नति में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी, वहीं व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में सुधार महसूस करेंगे। नौकरीपेशाओं के लिए यह साल सुधारवादी रहेगा। बेरोजगारों के लिए राहतभरा साल रहेगा। आपके प्रयासों में सफलता भी मिलेगी। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए थोड़ी सावधानीपूर्वक चलने का रहेगा। आपको अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना होगा, सरलता पर ध्यान दें। पारिवारिक तनाव व कामकाज में आ रहीं परेशानियां दूर होंगी। जनता से संबंधित कार्य बनेंगे, वहीं आप अपनी विद्वता से धनलाभ पाने में समर्थ होंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए आने वाला समय अनुकूल रहेगा। शत्रु पक्ष से निश्चिंत रहें, कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। 
 
मिथुन लग्न वालों के लिए वर्षफल 2017-
 
मिथुन लग्न वालों के लिए यह साल कुछ बदलाव लेकर आया है। पिछले समय से चली आ रहीं परेशानियों का समाधान निकलेगा। भाग्योन्नति में आ रही बाधा भी दूर होगी। शत्रु पक्ष से यदि आप परेशान हों तो उससे भी राहत के साथ प्रभावी होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह साल कुछ अनुकूल ही रहने वाला है। वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफल होंगे। संतान पक्ष से प्रसन्नता भी मिलेगी। जीवनसाथी के मामलों में समय सुधारवादी रहेगा। अविवाहितों के लिए यह वर्ष कुछ प्रसन्नता देने वाला रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय अनुकूल होने के साथ परिश्रमभरा भी रहेगा। अधिकारी वर्ग के लिए कुछ राहतभरा समय भी रहेगा। बेरोजगारों के लिए खुशखबर मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। वर्ष मध्य में सुधार महसूस करेंगे। 
 
कर्क लग्न वालों के लिए वर्षफल 2017-
 
कर्क लग्न वाले इस साल काफी स्फूर्ति अनुभव करेंगे, वहीं मानसिक सुख-शांति का वातावरण रहेगा। कौटुम्बिक मामलों में थोड़ी समझदारी से चलना होगा। आप धनलाभ की उम्मीद कर सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े व्यक्तियों को सावधानीपूर्वक धन लगाना होगा। वाहनादि जरा संभलकर चलाएं, चोट लगने की आशंका है। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बरकरार रहेगा। संतान पक्ष के मामलों में प्रारंभ में सावधानी रखना होगी, लेकिन जल्द ही सुधार भी होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा। वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में परिश्रम द्वारा उचित सफलता भी पाएंगे। धर्म-कर्म में आस्था का संचार होगा, वहीं भाग्य भी साथ देगा। नौकरीपेशा के लिए प्रथम दौर में सावधानीपूर्वक चलकर आगे अच्छी सफलता भी पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुधारवादी रहेगा। 

सिंह लग्न वालों के लिए वर्षफल 2017-
 
सिंह लग्न वालों के लिए यह वर्ष संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी, वहीं विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा, प्रभाव में वृद्धि होगी। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलने से राहत महसूस करेंगे। दैनिक व्यापार-व्यवसाय में सुखद वातावरण पाएंगे। नौकरीपेशा के लिए समय ठीक ही रहेगा। कौटुम्बिक कार्य में व्यस्तता के साथ खर्च भी होगा। आपके महत्वपूर्ण कार्य वाक् चातुर्य से बनेंगे। आर्थिक प्रयासों में सफलता भी मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुखद वातावरण रहेगा। यात्राओं की संभावना रहेगी। पारिवारिक मामलों में सावधानीपूर्वक चलना होगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। मकान-भूमि संबंधित रुकावट भी दूर होगी। अधिकारी वर्ग को अपने कार्य के प्रति सजग रहना होगा। 
 
कन्या लग्न वालों के लिए वर्षफल 2017-
 
कन्या लग्न वालों के लिए यह साल कुछ नवीन कार्ययोजनाओं को क्रियान्वयन करने का रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में थोड़ी समझदारी से चलें तो अनुकूल स्थिति के साथ लाभान्वित भी होंगे। नौकरीपेशा अपने कार्य में ध्यान रखकर चलें व अधिकारी वर्ग से तालमेल बनाकर चलें तो सुखद स्थिति के साथ उन्नति भी पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण भी रहेगा। अविवाहितों के लिए प्रसन्नतादायक स्थिति रहेगी। शत्रुपक्ष पर अनुकूल स्थिति रहेगी। कर्ज की स्थिति से राहत मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय प्रगतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में संभलकर चलना होगा। शेयर बाजार से जुड़े व्यक्तियों के लिए जोखिम के कार्य में धन लगाने से बचना होगा। वर्ष मध्य में स्थिति सुधरेगी, वहीं आर्थिक स्थिति में सुधार भी होगा। जनवरी बाद कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता पाएंगे।
 
तुला लग्न वालों के लिए वर्षफल 2017-
 
तुला लग्न वालों के लिए यह साल आप अपने पुरुषार्थ के बल पर उत्तम सफलता पाने में समर्थ होंगे। संतान के कार्य में सहयोग देना पड़ सकता है, वहीं प्रसन्नता भी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए वर्ष उत्तम ही रहेगा। पारिवारिक मामलों में चली आ रहीं बाधाएं भी दूर होकर महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। मकान-भूमि संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। कौटुम्बिक मामलों में जनवरी माह सावधानीपूर्वक चलने का रहेगा, उसके बाद समय अनुकूल होगा। जोखिम के कार्य में धन लगाने से बचना होगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए सुधारवादी समय रहेगा। नौकरीपेशा भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। स्त्री पक्ष के मामलों में सहयोगात्मक स्थिति रहेगी। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा। कर्ज की स्थिति में सुधार पाएंगे। 
 
वृश्चिक लग्न वालों के लिए वर्षफल 2017-
 
वृश्चिक लग्न वालों के लिए यह साल आपके लिए सुधारवादी रहेगा। पिछले समय से चली आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। राजनीति से जुड़े व्यक्ति भी अनुकूल स्थिति पाएंगे। अधिकारी वर्ग के लिए सहयोगवादी समय रहेगा। मानसिक बेचैनी दूर होगी। किसी विशेष कार्य के बन जाने से उत्साह बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति का वातावरण पाएंगे। संतान पक्ष की समस्याओं का समाधान निकलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सुखद ही कहा जा सकता है। आर्थिक मामलों में थोड़ी समझदारी से काम लें। दैनिक जीवनोपयोगी सामग्री पर अधिक खर्च होगा। दांपत्य जीवन में अनुकूल स्थिति रहेगी। जीवनसाथी से भी लाभ रहेगा। धर्म-कर्म में आस्था रहेगी। यात्राओं के योग भी बन सकते हैं। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक ही व्यतीत होगा।

धनु लग्न वालों के लिए वर्षफल 2017-
 
धनु लग्न वालों के लिए यह साल पारिवारिक दृष्टि से सुख समृद्धिदायक रहेगा। घर या परिवार में शुभ कार्य बनेंगे। माता का सहयोग मिलने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। धन की स्थिरता कम ही रहेगी वहीं कुटुम्बीजनों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है लेकिन ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। नौकरीपेशाओं के लिए यह साल अनुकूल ही कहा जा सकता है। राजनीतिज्ञों के लिए सहयोगवादी समय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति भी नवीन योजनाओं में सफता पाएंगे। वॉक-चातुर्य से आपके कार्य में अनुकूल स्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बरकरार रहेगा, वहीं बाहरी मामलों में सुधारजनक स्थिति रहेगी। वर्षारंभ में यात्रा हो सके, तो टालें। 
 
मकर लग्न वालों के लिए वर्षफल 2017- 
 
मकर लग्न वालों के लिए यह वर्ष सुख-शांति देने वाला रहेगा। आपकी मनोकामना पूूरी होगी। धर्म-कर्म में आस्था का संचार होगा, वहीं भाग्य भी साथ देगा। पराक्रम में वृद्धि होकर भाइयों का सहयोग मिलेगा। शत्रु पक्ष पर अपनी कुशल नीति द्वारा प्रभावी होंगे। वाणी को संयमित रखें, नहीं तो नुकसानप्रद हो सकती है। जोखिम के कार्य में धन लगाने से बचना होगा। संतान पक्ष के मामलों में अनुकूलता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई पर ध्यान रखना होगा। नौकरीपेशा के लिए समय सुखद रहेगा। उन्नति के अवसर भी मिलेंगे। यात्राओं के योग बनेंगे, जो लाभदायक भी रहेंगे। पारिवारिक कार्य में सहयोग के साथ खर्च भी करना होगा। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। अविवाहितों के लिए समय उत्तम रहेगा।
 
कुंभ लग्न वालों के लिए वर्षफल 2017- 
 
कुंभ लग्न वालों के लिए यह वर्ष सुधारवादी रहेगा। पिछले समय से चली आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। बाहरी मामलों में संभलकर चलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रथम मास में सावधानी रखना होगी, वहीं नौकरीपेशाओं के लिए समय मिला-जुला रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। भाग्योन्नति में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को संभलकर चलना होगा। नवीन कार्य-योजनाओं को कुछ समय के लिए टालें। यात्रा में संभलकर चलें। संतान पक्ष के कार्य में सहयोग के साथ सुखद स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा तभी उत्तम सफलता मिलेगी। कुटुम्ब के व्यक्तियों का सहयोग लाभकारी रहेगा, वहीं कुछ बचत भी कर पाएंगे।
 
मीन लग्न वालों के लिए वर्षफल 2017- 
 
मीन लग्न वालों के लिए यह वर्ष प्रभाव में वृद्धिदायक रहेगा, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। सोचे कार्य भी समय पर पुरे होंगे। शासकीय मामलों में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। भाग्य में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक मामलों में खर्च होगा, वहीं प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होकर मित्रों का सहयोग मिलेगा। संचार माध्यम से प्रसन्नतादायक समाचार मिलेगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद ही कहा जा सकता है। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा के लिए प्रसन्नतादायक समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। दैनिक व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति भी अनुकूल स्थिति पाएंगे। 
ये भी पढ़ें
वर्ष 2017 : कैसी रहेगी ग्रह-नक्षत्र और सितारों की चाल