शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2016
  4. Pisces - 2016 Horoscope

मीन राशि 2016 : नए साल के नए सितारे, पढ़ें भविष्यफल

मीन राशि 2016 : नए साल के नए सितारे, पढ़ें भविष्यफल - Pisces - 2016 Horoscope
मीन राशि : जानिए सन् 2016 का वार्षिक भविष्यफल


 
 
मीन राशि- चुनौतियां मुंहबाएं खड़ी रहेंगी। संकल्प से ही विजय मिलेगी। कारोबारी विस्तार में शनै:-शनै: सफलता मिलेगी। विरोध होगा, परंतु राहत मिलती रहेगी। पुराने भुगतान पूर्ण होंगे। कूटनीति के प्रयोग से सफलता मिलेगी। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति पदोन्नति पा सकते हैं। 
 
धन-संपत्ति- उत्तराधिकार के रूप में संपत्ति व धन आदि मिलने के योग बनेंगे। भूमि, भवन, वाहन व मशीनरी की प्राप्ति संभव है। पुराने रुके हुए धन की आवक होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा।
 
घर-परिवार- मध्य वर्ष में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। घर के किसी सदस्य की वापसी संभव है। संतान की वृद्धि व सफलता से प्रसन्नता में वृद्धि होगी।


 
शेष जानकारी पढ़ें अगले पृष्ठ पर... 
 
 


यात्रा-तबादला- देश-विदेश की यात्रा, तीर्थाटन पूर्वार्द्ध में प्रबल संभावित हैं। मनोनुकूल स्थानांतरण होगा।
 
परीक्षा-प्रतियोगिता- अधिक प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। वर्षांत में विशेष सफलता के योग हैं। कुछ बाधा आ सकती है।
 
स्वास्थ्य- कमजोरी व तनाव से शिथिलता होगी। पेट के रोग व हड्डी-जोड़ आदि की समस्या रहेगी। जल्दबाजी घातक रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- श्री गणेश, देवी उपासना तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कष्ट कम करेगा।