1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2016
  4. Leo 2016

सिंह राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते

Leo 2016
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू टे।


 
 
नववर्ष के प्रवेश में शनि, गुरु, राहु व केतु का महत्वपूर्ण स्थान होता है। इन्हें वर्ष को प्रभावित करने वाले ग्रहों के रूप में जाना जाता है। इस वर्ष शनि की स्थिति वृश्चिक में और गुरु सिंह में हैं। राहु और केतु 31 जनवरी तक अपनी वर्तमान स्थान पर रहने के बाद राहु सिंह में तथा केतु कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं, आपके लिए नया साल कैसा रहेगा? यह वर्षफल वार्षिक गोचर ग्रहों पर आधारित है।

अगले पेज पर पढ़ें पारिवारिक स्थिति.... 

 

 
वर्ष 2016 और सिंह राशि की पारिवारिक स्थिति
 
आपकी पारिवारिक स्थितियां कुछ नरम-गरम रहेंगी, लेकिन वे आपकी खुशियों में किसी प्रकार की रुकावटें नहीं आने देंगी। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। राहु के सिंह राशि पर आने से आप दोनों अलग हो सकते हैं या कुछ दिनों के लिए आपसी मतभेद हो सकता है। पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन माता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। रिश्तेदारों और चाहने वालों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
 
अगले पेज पर पढ़ें आपका स्वास्थ्य...

 

 
वर्ष 2016 और सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य 
 
इस वर्ष आप स्वास्थ्य की दृष्टि से अमीर रहेंगे। 31 जनवरी के बाद आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी प्रभावित हो सकती है, लेकिन चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। वजन बढ़ने का खतरा है इसलिए वजन बढ़ाने वाली चीजों से दूरी बनाकर रहें। सेहत के प्रति सजग रहने से आप वर्षभर स्वस्थ रहेंगे।
 
अगले पेज पर पढ़ें आपकी आर्थिक स्थिति...
 
 

 
वर्ष 2016 और सिंह राशि की आर्थिक स्थिति 
 
इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने वाली है। इस दौरान आपको बहुत ही कम चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा अत: इस सुनहरे पल का भरपूर आनंद लें और अपने कार्यों के प्रति दृढ़ संकल्पित रहें। कार्यों के प्रति आपकी लगन से आय में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी। गुरु के कन्या में आने से आपकी आय में अप्रत्याशित वृद्धि होने वाली है।
 
अगले पेज पर पढ़ें नौकरीपेशा के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष... 
 
 

 
वर्ष 2016 सिंह नौकरीपेशा के लिए
 
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह साल खुशियों भरा रहेगा। आप किसी भी तरह की नौकरी कर रहे हों, प्रत्येक स्थिति में आपको सराहना, सहयोग और ऐसी खुशी मिलेगी जिसकी आप चाहत रखते हैं। आपका प्रत्येक काम समय पर पूरा होगा। वर्तमान नौकरी के अलावा अन्य स्रोत से भी आपको लाभ मिलेगा। बृहस्पति की महादशा से गुजर रहे लोगों को दोगुना फायदा होने वाला है।
 
अगले पेज पर पढ़ें आपका व्यापार-व्यवसाय 

 


वर्ष 2016 और सिंह राशि का व्यापार-व्यवसाय 
 
यह वर्ष आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला साबित होगा। पिछले वर्ष की अपेक्षा कुछ ज्यादा लाभ होने की संभावना है, लेकिन आपकी सभी मनोकामनाएं गुरु के कन्या राशि में आने के बाद ही पूरी होंगी। हालांकि जो लोग कारोबार या रियल इस्टेट से जुड़े हैं, उनको थोड़ा मायूस होना पड़ सकता है। वैसे चिंता करने की बात नहीं है, अगस्त के बाद शेयर बाजार से अच्छा लाभ मिल सकता है। 
 
अगले पेज पर पढ़ें आपका रोमांस...

 

वर्ष 2016 और सिंह राशि का रोमांस 
 
इस वर्ष प्रेम-संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। रोमांस से आप परिपूर्ण रहेंगे। प्रेम-संबंध वैवाहिक संबंध में बदल सकता है। आपकी जिंदगी शांति, प्यार-मोहब्बत, सामंजस्य और समझदारी से परिपूर्ण रहेगी। अगस्त के बाद आपके प्यार में और प्रगाढ़ता आने वाली है।
 
 
अगले पेज पर पढ़ें वर्ष 2016 के अचूक उपाय... 


 

वर्ष 2016 : सिंह राशि के अचूक उपाय
 
यदि आप शनि की महादशा से गुजर रहे हैं तो कच्ची जमीन पर तिल तेल गिराएं। 
 
यदि बृहस्पति की महादशा से गुजर रहे हैं तो हल्दी का तिलक लगाने से लाभ होगा। 
 
 जिनके ऊपर राहु या केतु की महादशा चल रही है वे गुरुवार को किसी मंदिर में ध्वज चढ़ाएं। 
 
किसी भी ग्रह की दशा और अंतरदशा से बचने के लिए नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।