ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डा
नववर्ष के प्रवेश में शनि, गुरु, राहु व केतु का महत्वपूर्ण स्थान होता है। यह वर्ष को प्रभावित करने वाले ग्रह माने गए हैं। इस वर्ष शनि की वृश्चिक में और गुरु सिंह में हैं। राहु और केतु 31 जनवरी तक अपने वर्तमान स्थान पर रहने के बाद राहु सिंह में तथा केतु कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। आपके लिए नया साल कैसा रहेगा? परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते सब जानिए यहां एक साथ। प्रस्तुत वर्षफल वार्षिक गोचर ग्रहों पर आधारित है।
अगले पेज पर पढ़ें पारिवारिक स्थिति....
2016 और कर्क राशि की पारिवारिक स्थिति
इस वर्ष पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति का वातावरण रहेगा। मकान भूमि संबंधित मामलों में संभल कर चलना होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। घरेलु खर्च अधिक रहेगा। पारिवारिक सहयोग लेकर चलना होगा।
अगले पेज पर पढ़ें आपका स्वास्थ्य...
2016 और कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य
आंख, पेट, जांघों और पाचन नलिकाओं में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अच्छी सेहत के लिए सुपाच्य आहार लेने से लाभ रहेगा। ज्यादा परेशानी होने पर कुशल चिकित्सक को दिखाएं। घरेलू उपाय में रोजाना एक चम्मच आंवले का चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लेने से भी कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
अगले पेज पर पढ़ें आपकी आर्थिक स्थिति...
2016 और कर्क राशि की आर्थिक स्थिति
31 जनवरी से राहु सिंह राशि में लंबे समय के लिए प्रवेश करेगा और बृहस्पति अगस्त के बाद कन्या में प्रवेश करेगा। इन दोनों परिस्थितियों में आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रलोभनों में न आएं और किसी के ऊपर पैसे खर्च करने से परहेज करें। आपके खिलाफ षड्यंत्र भी रचा जा सकता है। इस वर्ष धन प्राप्त होने का प्रबल योग है अतः चिंतित न हों। हालांकि आपका कोई भी गलत कदम धनहानि का कारण बन सकता है अतः पूरी तरह से सतर्कता बरतें वरना आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
अगले पेज पर पढ़ें नौकरीपेशा के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष...
वर्ष 2016 कर्क नौकरीपेशा के लिए
यह वर्ष आपको सफलता और प्रतिष्ठा दिलाने वाला होगा। 6ठें भाव के स्वामी की दृष्टि खुद के घर के साथ-साथ 10वें घर पर भी है और राहु के साथ इसकी युति भी होने वाली है, जो कुछ परेशानियों को जन्म दे सकती है। परंतु घबराने की कोई बात नहीं है, ऐसा केवल आपके साथ ही नहीं हो रहा है। अधीनस्थों के साथ तर्क-वितर्क हो सकता है अतः सावधानी बरतें। नई नौकरी के लिए समय उपयुक्त है। कुछ लोगों को पदोन्नति का उपहार भी मिल सकता है।
अगले पेज पर पढ़ें आपका व्यापार-व्यवसाय
वर्ष 2016 और कर्क राशि का व्यापार-व्यवसाय
व्यापारियों को इस वर्ष आशातीत लाभ हो सकता है। यदि स्वयं का कारोबार है तो नाम भी कमाएंगे और धन भी। आपके प्रतिद्वंद्वी आपकी नकल करने की कोशिश करेंगे, लेकिन वे पूरी तरह से कामयाब नहीं रहेंगे। सफलता के लिए क्रोध और अहंकार को त्यागने में ही भलाई है। बृहस्पति की महादशा से गुजर रहे लोगों को खूब सुख-समृद्धि मिलेगी।
अगले पेज पर पढ़ें आपका रोमांस...
वर्ष 2016 और कर्क राशि का रोमांस
प्रेम-संबंध के मामलों में यह वर्ष अनुकूल है। अपनी उम्र से बड़े के साथ प्रेम संबंध हो सकते हैं। आपके रिश्ते अधिकांशतः ज्यादा दिन तक नहीं टिकते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि शनि सप्तमेश व अष्टमेश का स्वामी है, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आपके संबंधों को खराब करता है। अपने रिश्तों की तरफ ध्यान दें और उसे सुदृढ़ बनाने का प्रयास करें।
अगले पेज पर पढ़ें वर्ष 2016 के अचूक उपाय...
वर्ष 2016 : कर्क राशि के अचूक उपाय
शनि की महादशा से गुजर रहे लोग हनुमान चालीसा का पाठ करें।
बृहस्पति की महादशा की स्थिति में उपवास करें।
बृहस्पतिवार के दिन गाय को 5 केले खिलाएं व किसी मंदिर में दान देने से भी स्थितियों में सुधार हो सकता है।
राहु या केतु की महादशा की स्थिति में प्रतिदिन 3 बार देवी कवच का पाठ करें। मोती के साथ पुखराज पहनें।