शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2016
  4. Aquarius Horoscope 2016

कुंभ राशि 2016 : नए साल के नए सितारे, पढ़ें भविष्यफल

कुंभ राशि 2016 : नए साल के नए सितारे, पढ़ें भविष्यफल - Aquarius Horoscope 2016
कुंभ राशि : जानिए सन् 2016 का वार्षिक भविष्यफल


 
 
कुंभ राशि- कारोबारी योजना में विलंब के साथ सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मतभेद संभव है। वर्ष में मध्य में समस्याओं का निराकरण होगा। कारोबारी विस्तार के लिए उपयुक्त समय है। यश-साख में वृद्धि होगी। पत्रकारिता, धर्म संबंधी कार्य, वकील आदि पेशों के लिए उपलब्धिकारक समय है। 
 
धन-संपत्ति- भवन व फैक्टरी आदि के लिए निर्माण कार्य व खरीदी के योग बनेंगे। आर्थिक दायित्व बढ़ने से बाधा उत्पन्न होगी और अंतत: सफलता हासिल होगी। पूंजी बढ़ेगी। ऋण कम होंगे।
 
घर-परिवार- घर के सदस्यों का सहयोग नहीं मिलेगा। पुरानी समस्याएं बरकरार रहेंगी। संतान की वृद्धि व उन्नति से संतुष्टि मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
 

शेष जानकारी पढ़ें अगले पृष्ठ पर... 
 
 

यात्रा-तबादला- वर्ष के पूर्वार्द्ध में स्थान परिवर्तन व यात्रादि के योग हैं। मनोनुकूल तबादले होंगे। तीर्थाटन होगा। विदेश यात्रा के प्रयास सफल होंगे।
 
परीक्षा-प्रतियोगिता- उच्च अध्ययन की कोशिश सफल रहेगी। शिक्षा में सफलता तथा सहयोग मिलेगा।
 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से उतार-चढ़ाव बनेंगे। कमर से निचले हिस्से में कष्ट संभव है। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी, शिवजी तथा शनि उपासना कष्ट कम करेगी। धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन शांति प्रदान करेगा।