शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2016
  4. 2016 Libra Horoscope

तुला राशि 2016 : नए साल के नए सितारे, पढ़ें भविष्यफल

तुला राशि 2016 : नए साल के नए सितारे, पढ़ें भविष्यफल - 2016 Libra Horoscope
तुला राशि : जानिए सन् 2016 का वार्षिक भविष्यफल


 
तुला राशि- एकाग्रता से कार्य करने पर मनोनुकूल उपलब्धि पा सकेंगे। भ्रमपूर्ण स्थिति पर नियंत्रण पाना होगा। कल्याणकारी कार्यों में व्यय होगा। साख व प्रतिष्ठा बढ़ेंगे। मातहतों की जवाबदारी बढ़ेगी। नुकसान देने वाली मशीनों में सुधार आदि होंगे। ठेकेदारी के कार्य सफल होंगे। पदलाभ, उन्नति के कार्य का विस्तार होगा।
 
धन-संपत्ति- वर्ष के पूर्वार्द्ध में स्थायी संपत्ति, वाहन, भूमि-भवन आदि की प्राप्ति होगी। अचानक धनलाभ के चक्कर में न पड़ें। वर्ष के अंत में उलझनें व विवाद आदि बढ़ सकते हैं। आभूषणादि की प्राप्ति संभव है।
 
घर-परिवार- वर्ष के पूर्वार्द्ध में संतान संबंधी परेशानी होगी। वर्ष के मध्य में पारिवारिक अशांति संभव है। गृहस्‍थी में अलगाव हो सकता है। मांगलिक कार्य घर-परिवार में संभव है।


शेष जानकारी पढ़ें अगले पृष्ठ पर... 
 
 



यात्रा-तबादला- आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे। पूर्व निर्धारित कार्य स्थगित करना पड़ेंगे। वर्ष के मध्य में अनचाहे तबादले संभव हैं।
 
परीक्षा-प्रतियोगिता- उच्च शिक्षा में बदलाव की स्थिति बनेगी या एकाधिक क्षेत्रों में ध्यान बंटेगा। मध्य वर्ष में विशेष उपलब्धि होगी।
 
स्वास्थ्य- एलर्जी, रक्त‍-विकार, चोट व मोच आदि का भय रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- शनि की शांति, पक्षियों को दाना चुगाना, शिवार्चन आदि कष्ट कम करेंगे। घर में कोई आनंदोत्सव संभव है।