• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2016
  4. 2016 Leo Horoscope

सिंह राशि 2016 : नए साल के नए सितारे, पढ़ें भविष्यफल

सिंह राशि 2016 : नए साल के नए सितारे, पढ़ें भविष्यफल - 2016 Leo Horoscope
सिंह राशि : जानिए सन् 2016 का वार्षिक भविष्यफल


 
 
सिंह राशि- इस वर्ष अढैया शनि की वजह से पुरानी समस्याएं, कार्य में विलंब आदि का सामना करना पड़ सकता है। धंधे, कारोबार आदि में आपके निर्णय सटीक बैठेंगे। वर्ष के मध्य पुरानी समस्याएं उभरकर सामने आएंगी। उद्योग आदि में स्थान परिवर्तन संभव है। बाहरी मदद से उभर सकेंगे। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। नई फर्म-कंपनी की स्थापना संभव है। लेखक, मुद्रक, संचार-उपक्रम, आयात-निर्यात व खदा‍नादि के कार्य सफल रहेंगे।
 
धन-संपत्ति- धन-संपत्ति के कार्यों में बदलाव, नए भवन, भूखंड, वाहनादि की प्राप्ति के योग हैं। शेयर मार्केट आदि से आय होगी। देनदारी बढ़ सकती है। घर-परिवार में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहेगी। किसी सदस्य के बाहर रहने पर वापसी संभव है। संतान की सफलता तथा वरिष्ठजन के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। 
 

शेष जानकारी पढ़ें अगले पृष्ठ पर... 
 
 


यात्रा-तबादला- यात्रा-भ्रमण के अवसर पूरे वर्ष मिलेंगे। घर वापसी हो सकती है। विदेश यात्रा के योग बनेंगे।
 
परीक्षा-प्रतियोगिता- परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता नि‍श्चित होगी। अनुसंधान, विभागीय परीक्षा में प्रयास करें।
 
स्वास्थ्य- उदर विकार, हड्डी संबंधी रोग, एलर्जी आदि की संभावना बनेगी। चोट आदि का भय है। 
 
कल्याणकारी उपाय- देवी पाठ व हनुमंत आराधना आदि से कष्ट कम होंगे।