शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2015
  4. Taurus 2015 Horoscope
Written By Author पं. अशोक पँवार 'मयंक'

वृषभ राशि : जानिए क्या लाया है नया साल आपके लिए

वृषभ राशि : जानिए क्या लाया है नया साल आपके लिए - Taurus 2015 Horoscope
वृषभ 2015 : जानिए कैसे बीतेगा आपका यह साल 
 

 
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
 
वृषभ राशि वाले जातक उत्तम कद के होते हुए इकहरे शरीर वाले होते हैं। शुक्र प्रधान होने से विपरीत लिंग की ओर आकर्षित रहते हैं। सुंदरता अधिक लुभाती है। शुक्र उच्च स्वराशि का हो तो कला, सौन्दर्य प्रसाधनों में अच्छी सफलता पाते हैं। 
 
जनवरी
 
वर्ष का प्रारंभ अच्छा होगा। व्यापार में नए अनुबंध या नौकरी में उन्नति की भी प्रबल संभावना रहेगी। इन सबके बावजूद पारिवारिक सुख-शांति में थोड़ी कमी महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी से किसी कारणवश मनमुटाव हो सकता है। भाग्य पूरी तरह से साथ रहेगा। भाई-बहनों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। 
 
फरवरी 
 
भाग्य पक्ष कमजोर रहेगा। कहीं अनावश्यक वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों के मामलों में अपनी टांग न अड़ाएं। संतान के स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। धन प्राप्त करने में भी कठिनाई महसूस होगी, विशेषकर यदि व्यापार में हैं तो किसी को क्रेडिट न दें अन्यथा पैसे फंस सकते हैं। 
 
मार्च
 
धन के मामलों में यह मास उत्तम रहेगा। आमदनी एक से अधिक स्रोतों से होगी। परिवार में सुख- शांति रहेगी लेकिन पिता से, राज्य अधिकारियों से मतभेद हो सकते है। अपने उतावलेपन पर नियंत्रण रखें। संतान और शिक्षा के मामलों में यह माह थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। 
 
 

अप्रैल 
 
इस माह भाग्य के भरोसे न रहें। शत्रु परास्त होंगे व खर्च अधिक होगा इसलिए बेहतर है कि पहले से ही सावधानी बरतें। आय में भी कमी आएगी। संतान और शिक्षा दोनों ही जगहों से थोड़ी परेशानी हो सकती है। भाई-बहनों या मित्रों से बिना वजह अनबन हो सकती है, जरूरत पड़ने पर शायद आप खुद को अकेला महसूस करें। 
 
मई 
 
इस मास अदभुत साहस और विषम परिस्थितियों में भी आगे चलते रहने की दृढ़ इच्छाशक्ति का फल मिलेगा। अपने बल पर सभी परेशानियों से निकल सकते हैं। मित्र, जो भी किसी कारण नाराज थे या दूर हो गए थे, सब साथ हो जाएंगे और आपकी तारीफ करेंगे। परिवार में भी कोई सुखद समारोह हो सकता है। 
 
जून 
 
इस माह जीवनसाथी से सलाह लेकर चलें तथा उनकी इच्छाओं का सम्मान करें। भाग्यपक्ष थोड़ा कमजोर रहेगा अतः भाग्य के भरोसे कोई काम न करें। यदि शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं तो रुकें या कम और बहुत सोच-विचार के बाद इन्वेस्ट करें। 
 
 

जुलाई 
 
यह माह जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का हैं। साथ ही जीवनसाथी से मतभेद या किसी बात पर विवाद न हो, इसका पूरा ध्यान रखें। व्यापार में यदि साझेदार हैं तो वहां कोई समस्या खड़ी हो सकती है अतः संयम से काम लें। परिस्थितियां थोड़ी विपरीत हैं, अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा हानि हो सकती है। 
 
अगस्त 
 
इस माह साहस, उत्साह और नई ऊर्जा का एहसास होगा। भाग्य भी खूब साथ देगा, नए कार्य के लिए अच्छा समय है। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधित कार्यों में सफलता का योग बन रहा है। नए वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। 
 
सितंबर 
 
इस मास धनहानि की आशंका बन रही है अतः किसी नए प्रोजेक्ट में धन लगाने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। व्यापार या नौकरी में अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है अतः सावधानी बरतें। इस माह बुद्धि और युक्ति बल प्रबल रहेगी और इसके बल पर आप अपनी समस्याओं से निजात पा भी लेंगे, परंतु फिर भी शत्रु परेशान कर सकते हैं। 
 
 

अक्टूबर 
 
इस माह वाहन या नए घर के योग हैं। अपने और अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सचेत रहें, साथ ही जीवनसाथी के साथ मतभेद न उभरने दें। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता का योग है। शिक्षा के क्षेत्र वालों को कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है।
 
नवंबर 
 
इस मास आपके शत्रु हावी हो सकते हैं, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए माह अच्छा है, परंतु आपके लिए थोड़ा विपरीत समय है विशेषकर बाहरी संबंधों, धन और कर्मचारियों से विशेष सावधान रहें। इन जगहों से आप को हानि पहुंच सकती है। 
 
दिसंबर 
 
इस माह आपका साहस बल ही काम आएगा। आर्थिक नुकसान की प्रबल संभावना बन रही है अतः अत्यधिक सतर्क रहें। यात्राओं को टाल ही दें तो अच्छा रहेगा। संतान से भी कोई कष्ट मिल सकता है। पूरे परिवार के साथ यात्रा से बचें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने से परिवार में शांति बनी रहेगी।
 
वृषभ राशि वालों के लिए विशेष-
 
वृषभ राशि के जातकों के लिए शिक्षा, संतान और धन के मामले में अत्यधिक सावधानी की आवश्यकता है। राहु की शांति कराएं और विष्णु सहस्रनाम का जाप करें, इससे राहत मिलेगी।