रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2013
  4. साल 2013 कैसा रहेगा धन-दौलत के लिए
Written By Author पं. अशोक पँवार 'मयंक'

साल 2013 कैसा रहेगा धन-दौलत के लिए

2013 : कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आर्थिक समय

Economic Predictions | साल 2013 कैसा रहेगा धन-दौलत के लिए
FILE

बारह राशियों के लिए धन संबंधी जानकारी राशि से एकादश भाव से जानी जाती है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपकी राशि का आर्थिक भविष्यफल :

मेष राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष बेहद उत्तम रहेगा। धन संचय होने के साथ-साथ नवीन राह खुलने से अर्थिक लाभ के योग बनेंगे।

वृषभ राशि वालों के लिए धन संबंधी मामलों में संभलकर चलना होगा। धन लाभ स्वप्रयत्नों से ही मिलेगा। अकस्मात धन लाभ के योग न के बराबर हैं।

मिथुन राशि वालों के लिए यह वर्ष आर्थिक मामलों में समय बहुत कुछ ठीक रहेगा। कभी-कभी परेशानियां आ सकती है लेकिन हिम्मत से डटे रहे तो संभल जाएंगे।

कर्क राशि वालों को इस वर्ष आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी। जोखिम के कार्यों में धन लगाने से बचना होगा। जनवरी के बाद स्थिति में सुधारजनक माहौल रहेगा।

सिंह राशि वालों के लिए यह वर्ष आर्थिक मामलों में मिलाजुला रहेगा। योग्यता के बल पर सुधारजनक स्थिति पा सकते हैं। अकस्मात धन लाभ के योग कम हैं।

कन्या राशि वालों के लिए यह वर्ष धन संबंधी मामलों में सुखद स्थिति देगा। आवक उत्तम रहेगी। धन की वजह से कभी काम नहीं रूकेगा।

FILE
तुला राशि वालों को इस साल धन के मामलों में मध्य तक सावधानी रखना होगी। किसी व्यक्ति को उधार देने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि वाले इस वर्ष योग्यता के बल पर समय को अनुकूल बनाकर उत्तम लाभ अर्जित कर सकते हैं। अकस्मात लाभ के योग भी हैं।

धनु राशि वालों के लिए यह वर्ष आर्थिक मामलों में प्रगति का रहेगा। आप अपने कार्य क्षैत्र में मजबूती लाए तो धन संबंधित समस्याओं का समाधान निकलेगा।

मकर राशिवालों के लिए धन संबंधित मामलों में यह वर्ष अनुकूल कहा जा सकता है आप जितना परिश्रम करेंगे उतने ज्यादा लाभ में रहेंगे।

कुंभ राशिवालों के लिए यह वर्ष धन संबंधी समस्याओं का समाधान लेकर आया है। आर्थिक रूप से लाभदायक समय है। अकस्मात धन लाभ के योग भी बनेगें। रूका पैसा मिलने की संभावना अधिक है।

मीन राशिवालों के लिए यह वर्ष आर्थिक मामलों में समय ठीक कहा जा सकता है। आप जितनी अधिक मेहनत करेंगे उतना अधिक लाभ पा सकते हैं।