शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 31 मार्च 2010 (14:27 IST)

साइना ने दी सानिया को बधाई

साइना ने दी सानिया को बधाई -
दोनों हैदराबादी हैं और दोनों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराया है लिहाजा सानिया मिर्जा की शादी तय होने पर साइना नेहवाल उन्हें बधाई देने से कैसे चूक सकती थी।

साइना ने इस टेनिस स्टार को पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक से निकाह तय होने पर बधाई देते हुए कहा कि यह सानिया की जिंदगी का बहुत बड़ा दिन होगा। मैं उन्हें इसके लिए बधाई देती हूँ और सुखमय विवाहित जीवन की कामना करती हूँ।

सानिया और शोएब की शादी तय होने की खबरों ने सरहद के आर-पार खलबली मचा दी है। दोनों की शादी 15 अप्रैल को हैदराबाद में होगी, जिसके बाद लाहौर में रिसेप्शन होना है।

साइना ने कहा कि उम्मीद है कि सानिया आगे भी भारत के लिए यूँ ही खेलती रहेगी और कामयाबी हासिल करेगी। मैं दुआ करूँगी कि ओलिंपिक में भारत के लिए वह पदक जीते। एक शहर की होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय व्यस्तताओं के कारण साइना और सानिया की मुलाकातें नहीं हो पाती हों लेकिन एक-दूसरे की प्रतिभा की दोनों कायल हैं। (भाषा)