• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. अबकी बार मोदी सरकार...का असर
Written By WD

अबकी बार मोदी सरकार...का असर

वेबदुनिया डेस्क

Ab ki Baar Modi Sarkar | अबकी बार मोदी सरकार...का असर
नरेंद्र मोदी के मिशन प्रधानंमत्री के लिए जमकर मार्केटिंग की गई और सड़क से लेकर टीवी चैनलों, अखबारों, इंटरनेट और सोशल मीडिया में बड़े पैमाने पर मोदी का प्रचार किया गया और अंत में मोदी की टीम को कामयाबी मिल ही गई।

आम चुनाव 2014 में जिस तरह से नरेंद्र मोदी ने जबरदस्त प्रचार किया उससे सभी प्रभावित हैं। दुनिया भर की कई मैनेजमेंट संस्थाएं मोदी के इस प्रचार तंत्र पर शोध करने की तैयारी कर रही हैं।

FILE

मोदी के प्रचार के लिए बार बार कहा गया अब की बार....मोदी सरकार और इसका ाफी असर भी हुआ। नरेंद्र मोदी ने भी जीत के बाद शुक्रवार को पहले वडोदरा और फिर अहमदाबाद में कहा कि 3 साल के बच्चे भी यह कहते हैं अबकी बार मोदी सरकार

अबकी बार मोदी सरकार को प्रचारित करने के लिए सोशल मीडिया पर अलग अलग वाक्यों को मिलाकर तुकबंदी भी की गई। जैसे आपके अच्छे विचार, अब की बार मोदी सरकार।

प्रचार के दौरान जो भी अब की बार मोदी सरकार की तुकबंदी पढ़ता वह अपनी तरफ से इस श्रृंखला की नई लाइन जोड़कर उसे आगे बढ़ाता। जैसे किसी ने सोशल मीडिया पर यह लाइन पढ़ी
दया तुम्हारे सामने दरवाजें हैं बेकार, अबकी बार मोदी सरकार। तो उसने अपनी तरह से एक अन्य लाइन जोड़कर इस श्रृंखला को आगे बढ़ाया जैसे ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार, अबकी बार मोदी सरकार। अरविंद के पास है वैगन आर, अबकी बार मोदी सरकार।

इस तरह कुछ और लाइन्स देखि


बहुत हुई मंहगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार।

बहुत हुआ नारी पर वार, अबकी बार मोदी सरकार।

मुंह में आई डकार, अबकी बार मोदी सरकार।

छीना पप्पू के हाथ से उसका मिल्की बार, अबकी बार मोदी सरकार।

आसमान में तारे हज़ार, अब की बार मोदी सरकार।

पानी पूरी हो गई दस की चार, इसलिए अबकी बार मोदी सरकार।

सलमान ने किया ब्लैक बक का शिकार, अबकी बार मोदी सरकार।

चटनी के बिना ढोकला है बेकार, अबकी बार मोदी सरकार।

आलोकनाथ सिखाएंगे हमें संस्कार, अबकी बार मोदी सरकार।

पंक्चर हुई अरविंद की वैगन आर, अबकी बार मोदी सरकार।