• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. समाचार
Written By WD

खत्म होगी जॉब की तलाश, प्रसार भारती में जॉब्स की भरमार

खत्म होगी जॉब की तलाश, प्रसार भारती में जॉब्स की भरमार -
FILE
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है। 20 सालों बाद प्रसार भारती में भर्तियां शुरू होने वाली हैं।

प्रसार भारती 20 साल बाद देशभर में 1238 पदों पर भर्ती करने वाली है। इसके ‍अलावा प्रसार भारती में इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती जारी है।

क्या होना चाहिए योग्यता : प्रसार भारती में अलग-अलग पदों की लिए अलग-अलग योग्यता है, लेकिन ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन होना आवश्यक है।

कितने पदों पर होगी : सबसे ज्यादा हिन्दी भाषियों के पद रखे गए हैं। देशभर में हिन्दी पदों पर कुल 321 पदों पर भर्ती होगी। मध्यप्रदेश में 60, हिमाचल में 15, हरियाणा में 10, उत्तरप्रदेश में 72, आंध्रप्रदेश में 1, पोर्ट ब्लेयर में 5, दिल्ली में 42, मेघालय में 1, महाराष्ट्र में 1, जम्मू एंड कश्मीर में 2, राजस्थान में 41 और बिहार में 40 और पंजाब में 1 पद रखा गया है।

कैसे होगी भर्ती : भर्ती के लिए रिटन टेस्ट देगा जो 2 जून को देना होगा। इसमें पास होने वाले को आगे मौका दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है। (एजेंसियां)