शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
Written By WD

बहनें होती हैं अबूझ पहेली सी

आभा

बहनें होती हैं अबूझ पहेली सी -
NDND
बहनें होती हैं

बिल्कुल अनसुलझी अबूझ पहेली सी,

मेले में मिली सहेली सी,

जो जल्दी-जल्दी मिल भेंटकर

निकल जाती हैं

अपने-अपने घर।

बहनों को समझना

इतना आसान नहीं होता

जितना सुलझाना

लटों की तरह

उलझी दुनिया को।

साभार : वागर्थ