गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

असिन : घर हो तो ऐसा

असिन : घर हो तो ऐसा -
IFM
‘गजनी’ की सफलता से असिन की माँग हिंदी फिल्मों में बढ़ गई। हिंदी फिल्मों का काम मुंबई में होता है, इसलिए असिन को ज्यादातर समय ‍मुंबई में बिताना पड़ता है।

असिन ने मुंबई को अपना ठिकाना बना लिया, लेकिन घर ढूँढना मुंबई में कठिन काम है। अभिनय करने के बाद बचे हुए समय में असिन यह काम करती थी।

इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि असिन पर सलमान मेहरबान हो गए हैं और उन्होंने एक घर बतौर गिफ्ट असिन को दे दिया। बाद में पता चला कि सल्लू मियाँ घर नहीं बल्कि एक कुत्ता असिन को देने वाले हैं।

आखिरकार असिन ने एक घर अपने लिए फाइनल कर लिया और इसमें शिफ्ट हो गई हैं। असिन मानती हैं कि उनका सपना पूरा हुआ है और इस घर की साज-सज्जा उन्होंने अपने हिसाब से की है।