न्यूज रूम (29 मार्च 2012)
देश अब मिलेगी ऑक्सफोर्ड में एंट्री भारत के युवा विद्यार्थियों को अब ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में अंकों के आधार पर सीधा प्रवेश मिलेगा। बारहवीं में 90 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले सीधे प्रवेश ले सकेंगे। सितंबर 2013 से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। सीबीएसई और आईसीएसई के स्टूडेंट्स को इसका फायदा मिलेगा। स्टूडेंट्स को प्रवेश परीक्षा देना होगी। परीक्षा ऑनलाइन भी दे सकेंगे। साक्षात्कार के बाद प्रवेश दिया जाएगा। पाठ्यक्रम की फीस 15 हजार ब्रिटिश पाउंड प्रतिवर्ष होगी। आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स को छात्रवृत्ति भी मिलेगी। ये सही मौके पर मिली जीत है अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा है कि स्विस ओपन में मिली खिताबी जीत उनके लिए बेहद अहम है। उन्हें लंदन ओलिंपिक के लिए नया हौसला मिला है। साइना ने स्विस ओपन में चीनी खिलाड़ियों का वर्चस्व खत्म किया। पिछला साल उनके लिए अच्छा नहीं था। साइना को चीनी खिलाड़ियों ने कई बार मात दी थी। उन्होंने कहा कि मेरे प्रशिक्षक गोपीचंद पुलेला रफ्तार और ताकत बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। सानिया ने लंदन ओलिंपिक का कार्यक्रम तय कर लिया है। झूठा है गरीबी कम होने का दावा केंद्र सरकार ने जहाँ देश में गरीब कम होने का दावा किया है, वहीं राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य बता रहे हैं कि अब भी देश की 70 फीसद जनसंख्या गरीबी में जीवन बीता रही है। समिति के सदस्य एनसी सक्सेना ने बताया है कि सरकार के आकलन में गंभीर खामियाँ दिखाई दे रही हैं। उसमें पोषक आहार, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा गया है। सरकार को अपने गलत अनुमानों के कारण आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। विदेश चीन ने भारत को फिर धमकाया दक्षिण चीन सागर को विवादित क्षेत्र बताते हुए चीन ने भारत को चेतावनी दी है कि वह विएतनाम ब्लॉक में तेल की खोज रोक दे। चीन सरकार क्षेत्र को विवादित बता रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत को काम रोक देना चाहिए। गौरतलब है कि विएतनाम के साथ करार के तहत भारतीय तेल कंपनी ओएनजीसी दक्षिण चीन सागर में तेल की खोज में लगी है। चीन भारत के इस कदम पर विरोध जता रहा है।करवा लिया बुक शब्द का ट्रेडमार्क फेसबुक ने खुद को एक बेहतर ब्राण्ड दिखाने की कोशिश में बुक शब्द को ट्रेडमार्क करवा लिया है। इस सोशल मीडिया समूह ने अपने पेज पर एक खंड संलग्न किया है। इसका मतलब है कि सभी फेसबुक यूजर्स उसके नियमों और शर्तों से सहमत होंगे। नया नियम फेसबुक की बौद्धिक संपदा को अधिक सुरक्षा और ताकत देगा। फेसबुक ने अब तक 70 ट्रेडमार्क करवाए हैं। फेसबुक ने फेस को तो ट्रेडमार्क करवा लिया है, लेकिन बुक को ऐसा करने में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।सुनामी की बरसी पर थमा जापान जापान में पिछले साल आई प्रलयंकारी सुनामी के एक साल पूरा होने पर जापान कुछ देर के लिए थम गया। स्थानीय समयानुसार यह घटना दोपहर 2 बजे के करीब हुई थी। ठीक इसी समय देशभर में यातायात, रेल और कार्यालयों में काम बंद कर दिया गया और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इशिनोमाकी के मुख्य मार्ग पर पुनर्निर्माण यात्रा निकाली गई। जापान के लोगों ने जिस साहस और अनुशासन से इस आपदा का सामना किया वो विश्वभर के लोगों के लिए एक मिसाल बन गई।