• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. युवा
  4. »
  5. आलेख
Written By ND

अस्तित्व की खोज

मस्ट रीड

अस्तित्व की खोज -
ND
जब हमें कोई चीज दिलोजान से चाहिए होती है, तब पूरी कायनात उसे हमसे मिलाने में जुट जाती है। उपन्यास 'द अल्केमिस्ट' इस संदेश द्वारा किसी के अस्तित्व की खोज की एक रोमांचक यात्रा पर ले जाता है। सेंटियागो, कहानी का मुख्य किरदार, एक आम चरवाहा है, जो अपनी भेड़ों के झुण्ड के साथ स्पेन के खेत खलिहानों में भटकता रहता है। वह अपने इस जीवन से खुश भी है, परन्तु एक दिन उसे यह एहसास होता है कि जो सपना उसे बार-बार दिखाई देता है, वह महज एक नींद में दिखाई देने वाला कोई ख्वाब नहीं है।

प्रकृति के संकेत समझते हुए उसे यह आभास होता है कि इस स्वप्न के पीछे कोई गहरा कारण जरूर है। इस संकेतों की गुत्थी सुलझाते हुए वह एक लंबी यात्रा पर निकल जाता है। यात्रा तो वह मिस्र के पिरामिड में छुपे खजाने की तलाश में करता है, लेकिन यह यात्रा दूसरा ही रुख ले लेती है। उसे खजाने में क्या मिलता है और कैसे मिलता है यह जानने के लिए पाउलो कोएलो के इस उपन्यास को पढ़ना तो बनता है।