शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नवग्रह
Written By Author पं. अशोक पँवार 'मयंक'

जब मंगल की हो अशुभ दृष्‍टि

साहस में कमी लाता है नीच का मंगल

जब मंगल की हो अशुभ दृष्‍टि -
ND

मंगल ग्रह से साहस, ऊर्जा, शक्ति, गुस्सा, रक्त, पराक्रम, आक्रामक शैली, युद्ध, राजयोग, शत्रु, लाल रंग, हानि, गर्मी, राजसेवा, रोग, प्रसिद्धि, हड्डी, युवावस्था, भाई, वन क्षेत्र, पुलिस-सेना, आई.पी.एस., मूत्र रोग, ठेकेदार, अग्नि, आग से जलना, मकान-भूमी, रक्त व इससे संबंधित रोग, माँस-भक्षण, दण्डाधिकारी, पारा, कृषि-भूमि, सोना, ताँबा, भोजन, गंभीरता, वाहन-सुख आदि देखा जाता है।

मेष लग्न हो तो मंगल लग्नेश व अष्टम भाव का स्वामी होगा। इस लग्न में मंगल चतुर्थ भाव में नीच राशि कर्क में होने उपरोक्त कारक तत्वों में कमी लाएगा। स्वास्थ्य पर भी विपरित असर पड़ेगा, चोट भी लग सकती है। दुर्घटना के योग भी बन सकते हैं।

वृषभ लग्में मंगल द्वादशेश व सप्तम भाव का स्वामी होगा। द्वादश भाव बाहरी संबंध, विदेश यात्रा, भोग विलास, बाई आँख व सप्तम दाम्पत्य जीवन, सेक्स, विवाह संबंध, दैनिक व्यवसाय, स्त्री से संबंधित भाव को बिगाड़ता है। इसमें मंगल नीच का तृतीय भाव में होगा।

मिथुन लग्में मंगल एकादशेश व षष्टेश होगा। एकादश आय भाव शेयर बाजार से जुड़े व्यक्ति को क्षति पहुँचाएगा, षष्टेश होने से शत्रुओं में, कर्ज वृद्धि का कारण बनता है।

कर्क लग्न में दशम व पंचम भाव का स्वामी होगा। दशम पिता, राज्य, नौकरी, व्यापार, राजनीति के क्षेत्र में बाधा का कारण बनता है। वही संतान, विद्या, मनोरंजन, प्रेम संबंधों में भी क्षति का कारण बनता है। मंगल लग्न में ही नीच का होगा।

सिंह लग्में मंगल नवम व चतुर्थ भाव का स्वामी होगा। भाग्येश होने से धर्म-कर्म में कमी, भाग्य में अवरोध, यश में कमी का कारण बनता है। चतुर्थेश होने से सुख में कमी, माता से अनबन, मकान की परेशानी का कारण बनता है। स्थानीय राजनीति में भी नुकसानप्रद होता है। इस लग्न में मंगल द्वादशेश में नीच का होगा।

ND
कन्या लग्न में मंगल अष्टम व तृतीयेश होगा। अष्टम, आयु, गुप्त रोग, गुप्त धन में क्षति का कारण बनता है। वहीं तृतीयेश होने से भाई से विरोध या भाई का न होना, मित्र से गड़बड़, साझेदार से परेशानी, पड़ोसी से अनबन का कारण बनता है। इस लग्न में मंगल एकादश भाव में नीच का होगा।

तुला लग्में सप्तम व द्वितीय भाव का स्वामी होगा। सप्तम भाव दाम्पत्य जीवन, सेक्स, मारक भाव, दैनिक व्यवसाय इनमें नुकसानदायक रहेगा। द्वितीय होने से धन, कुटुंब, वाणी, दाईं आँख, बचत में कमी की कारण बनता है। इसमें मंगल दशम भाव में नीच का होगा।

वृश्चिक लग्न में लग्नेश व षष्ट भाव का स्वामी होगा। लग्नेश होने से साहस में कमी, काम में मन न लगना, चिड़चिड़ापन रहना यह कारण बनते है। षष्टेश होने से नाना, मामा का घर बिगाड़ता है वही कर्जदार भी बनाता है। शत्रुओं से परेशानी का कारण भी बनता है। इस लग्न में मंगल नवम भाव में नीच का होगा।

धनु लग्में मंगल पंचम व द्वादश भाव का स्वामी होगा। पंचम होने से विद्या में रूकावट, संतान बाधा का कारण बनता है, वहीं विदेश यात्रा में बाधा, पढा़ई आदि में रूकावट आती है। इस भाव में मंगल अष्टम में नीच का होगा।

ND
मकर लग्में मंगल चतुर्थ व एकादश भाव का स्वामी होगा। यह आय के क्षेत्र में व माता, भूमि-मकान से संबंधित मामलों में रूकावट डालेगा। इस लग्न में मंगल सप्तम भाव में नीच का होगा।

कुंभ लग्में मंगल तृतीय व दशम भाव का स्वामी होगा। साझेदारी, शत्रु, भाई से बाधा का कारण बनता है। लाभ के मामलों में भी रूकावट पैदा करेगा। इस लग्न में मंगल षष्ट भाव में नीच का होगा।

मीन लग्में मंगल द्वितीय व नवम भाव का स्वामी होगा। यह वाणी को कठोर बनाता है व काम बिगाड़ता है। कुटुंब से नहीं बनने देता है। भाग्य में रूकावट का सामना करना पड़ता है। धर्म-कर्म में भी मन नहीं लगता।

मंगल पर अशुभ ग्रहों की दृष्टि का प्रभाव भी खराब होता है। मंगल के अशुभ प्रभाव मिल रहे हो तो मंगल से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए। जैसे- खड़े मसूर, गुड, ताँबा, लाल वस्तु आदि व किसी विद्वान को जन्म पत्रिका दिखाकर शुभ मुहूर्त में मूँगा धारण करें।