बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. समाचार
  4. India Australia world cup semifinal
Written By
Last Updated :सिडनी , गुरुवार, 26 मार्च 2015 (17:13 IST)

भारत को 95 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया फाइनल में

भारत को 95 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया फाइनल में - India Australia world cup semifinal
सिडनी।  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप के सेमफानइल मैच में भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के 329 रनों के बड़े लक्ष्य का दबाव सह नहीं पाए और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को हावी होने दिया। ऑस्ट्रेलिया के 328 रनों के जवाब में भारतीय टीम 46.5 ओवरों में 233 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 95 रनों से हराकर वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली, जहां उसका मुकाबला 29 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। 




वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम 329 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी के 18वें ओवर में तीन विकेट खोकर बैकफुट पर आ गई। धवन और रोहित शर्मा ने टीम को हालांकि अच्छी शुरुआत दी, लेकिन 13वें ओवर में धवन (45) का विकेट खोने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने रनगति पर अंकुश लगा दिया।  इस दौरान कोहली और रोहित भी आउट हुए।  यहीं से मैच भारत की पकड़ से निकल गया और एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। रहाणे (44) और धोनी (65) ने साझेदारी बनाने की कोशिश की, लेकिन यह साझेदारी बड़ी नहीं बन पाई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेम्स फॉक्नर ने 59 रन देकर तीन विकेट लिए। स्टॉर्क और जॉनसन ने दो दो विकेट लिए। 
 
विराट कोहली से आज भारत को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वे एक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए। मिचेल जॉनसन की शॉट बॉल को पुल करने की कोशिश में कोहली ने गेंद खड़ी कर दी और विकेट कीपर ब्रेड हैडिन ने आसान कैच पकड़ा। 23 ओवरों में भारत का स्कोर 108/4 था। यहां से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अजिंय रहाणे को साथ लेकर पांचवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने 70 रनों की साझेदारी की। रहाणे 44 रन बनाकर स्टार्क का शिकार बने। रवींद्र जड़ेजा आज फिर नाकाम रहे और केवल 16 रन बनाकर करन आउट हो गए। धोनी ने पारी के 43वें ओवर की पहली गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।  धोनी ने भारत की ओर से सर्वाधिक 65 रन बनाए। 

ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 329 रनों का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया के इस स्कोर में स्टीवन स्मिथ के शतक (105) एरोंन फिंच के अर्धशतक (81) की बड़ी भूमिका रही। भारत की ओर से उमेश यादव ने 72 रन देकर चार विकेट लिए। 
 
एक समय ऑस्ट्रेलियाई पारी बहुत बड़े स्कोर की ओर जा रही थी, लेकिन 38वें ओवर से भारतीय गेंदबजों ने अच्छी वापसी की। हालांकि अंतिम ओवरों में मिचेल जॉनसन ने तेज रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 325 रनों के पार पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 328 रन बनाए। 


329 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शिखर धवन ने की। स्टार्क द्वारा किए गए पारी के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा स्लिप में कैच होने से बचे।

भारत के दोनो बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए पहले तीन ओवरों में  बिना किसी विकेट खोए 9 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने संयमित शुरुआत करते हुए पहले 8 ओवर में 33 रन बनाए। भारत के दोनों बल्लेबाज रंग में नजर आए और 10वें ओवर में अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

भारत का पहला विकेट शिखर धवन के रूप में गिरा। शिखर धवन ने 45 रन बनाए। विराट कोहली भारत के दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। कोहली ने मात्र एक रन बनाया।  भारत का तीसरा विकेट 91 रन के स्कोर पर गिरा। रोहित शर्मा भारत के तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। रोहित शर्मा ने 34 रन बनाए। सुरेश रैना भारत के पांचवे विकेट के रूप में आउट हुए। रैना फॉक्नर का शिकार बनें। रैना मे मात्र सात रनों का योगदान दिया।

जानिए मैच का स्कोरकार्ड 

भारतीय पारी के प्रमुख बिंदु : 

भारतीय टीम ऑलआउट, भारत 95 रनों से हारा मैच। 
फॉक्नर ने दो गेंदों पर दो विकेट लिए।
मोहित शर्मा भी आउट,शून्य पर आउट हुए मोहित शर्मा। 
भारत का आठवां विकेट गिरा, 5 रन बनाकर अश्विन आउट।
धोनी 65 रन बनाकर आउट, भारत का सातवां विकेट गिरा। 
धोनी का अर्धशतक, दो गेंदों में दो छक्के। 
भारत को जीत के लिए 48 गेंदों में 121 रनों की जरूरत। धोनी हैं क्रीज़ पर। 

भारतीय पारी अब संकट में।  
भारत का छठवां विकेट गिरा, रविंद्र जडेजा आउट। 
भारत के 200 रन पूरे। 

भारत को अंतिम 10 ओवरों में 133 रनों की जरूरत। 
भारत का स्कोर 39 ओवरों के बाद 192/5
भारत का स्कोर 38 ओवरों के बाद 183/5
भारत का पांचवा विकेट गिरा। आजिंक्य रहाणे 44 रन बनाकर आउट।  
भारत का स्कोर 36 ओवरों में 177/4, रहाणे अर्धशतक के करीब।  
भारत का स्कोर 35 ओवरों में 170/4

रहाणे अर्धशतक की ओर अग्रसर, भारत का स्कोर 34 ओवरों में 165/4 
रहाणे और धोनी के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी।  
भारत का स्कोर 33 ओवरों में 157/4  

रहाणें को एक भाग्याशाली चौका मिलता हुआ। बाल-बाल बचे। 
भारत के 32 ओवरों में 150 रन पूरे।  
भारत का स्कोर 31 ओवरों के बाद 148/4 
धोनी ने एक और चौका लगाया, धोनी का व्यक्तिगत स्कोर 24 रन। 
धोनी ने लगाया चौका, 44 गेंदों के बाद मिली भारत को बाउंड्री।  
भारत का स्कोर 30 ओवरों के बाद 138/4

भारत का स्कोर 26 ओवरों के बाद 121/4
भारत का स्कोर 24 ओवरों के बाद 110/4
भारत का चौथा विकेट गिरा , रैना सात रन बनाकर आउट। 
भारत का स्कोर 22 ओवरों के बाद 102/3
भारत के 100 रन पूरे। 
भारत का स्कोर 21 ओवरों के बाद 98/3

भारत का स्कोर 19 ओवरों के बाद 94/3
भारत का तीसरा विकेट गिरा रोहित शर्मा 34 रन बनाकर आउट। जॉनसन ने लिया विकेट।  
रोहित शर्मा ने लगाया छक्का।  
भारत का स्कोर 17 ओवरों के बाद 82/2

भारत का स्कोर 17 ओवरों के बाद 82/2 
भारत का स्कोर 16 ओवरों के बाद 80/ 2
मिचेल जॉनसन ने लिया विकेट।  
भारत का दूसरा विकेट गिरा, विराट कोहली मात्र एक रन बनाकर आउट। 
हेजलवुड ने पारी का 15वां ओवर मेडन किया। 

15वां ओवर रहा मेडेन, भारत का स्कोर 15 ओवरों के बाद 77/1
भारत का स्कोर 14 ओवरों के बाद 77/1 
क्लार्क का प्रयोग सफल, हेजवुड ने लिया धवन का विकेट। 
भारत को पारी के 13वें ओवर में झटका। 
हैजलवुड ने लिया विकेट। 
भारत का पहला विकेट गिरा। शिखर धवन 45 रन बनाकर आउट।  
भारत का स्कोर 12 ओवरों के बाद 73/0, धवन 45 रन पर खेलते हुए। 

धवन की बेहतरीन बल्लेबाजी अर्धशतक के करीब। 
भारत का स्कोर 11 ओवरों के बाद 60/0

भारत का स्कोर 10 ओवरों के बाद 55/0 
धवन ने लगाया छक्का। दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी। 
भारत के 10वें ओवर में 50 रन पूरे। 
धवन ने लगातार दो गेंदों पर दो चौके लगाए। 
भारत की सधी हुई शुरुआत, भारत का स्कोर 9 ओवरों के बाद 39/0
भारत की संयमित शुरुआत, 8 ओवर में 33/0

सात ओवरों के बाद भारत का स्कोर 30/0
भारतीय पारी का पहला छक्का सातवें ओवर में। 
रोहित शर्मा ने लगाया जॉनसन पर छक्का। 
पांच ओवरों के बाद भारत का स्कोर 20/0
चार ओवर में 15/0
धवन को मिला, जीवनदान, ब्रेड हैडिन ने टपकाया आसान कैच। 
धवन ने लगाया चौथे ओवर में अपना पहला चौका। 
भारत ने की संभलकर शुरुआत, 3 ओवरों में 9/0 
रोहित को पहले ही ओवर में मिला जीवनदान, वॉटसन कैच पकड़ नहीं पाए। 
रोहित शर्मा और शिखर धवन ने की पारी की शुरुआत।

 
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत हालांकि खराब रही, लेकिन दूसरे विकेट के लिए एरोन फिंच और स्टीवन स्मिथ ने शतकीय साझेदारी निभाते हुए ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। स्मिथ ने शतकीय पारी खेली।
 
एक समय जब ऑस्ट्रेलियाई पारी बेहद मजबूत लग रही थी, तभी पारी के 38वें ओवर में अश्विन ने मैक्सवेल को आउट किया और अगले ही ओवर में उमेश यादव ने फिंच को आउट करके भारतीय टीम को वापसी का मौका दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत खराब रही और पारी के चौथे ओवर में डेविड वॉर्नर उमेश यादव का शिकार बन गए। डेविड वॉर्नर ने 12 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 15 के स्कोर पर गिरा।

 
पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए, स्टीवन स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए एरोन फिंच के साथ शतकीय साझेदारी निभाई और डांवाडोल हो रही ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला। 
 
स्टीवन स्मिथ ने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के लिए संकट मोचक की भूमिका निभाते हुए बेहतरीन शतक बनाया। स्मिथ ने वनडे क्रिकेट का चौथा शतक लगाया।

फिंच ने स्मिथ का अच्छा साथ निभाते हुए अर्धशतक जड़ा और ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। फिंच ने वनडे का सातवां अर्धशतक पूरा किया। स्टीवन स्मिथ ने संभवत: अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 89 गेंदों में शतक पूरा किया और ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर की नींव रखी। 

भारत को दूसरी सफलता स्मिथ के रूप में मिली। स्मिथ को उमेश यादव ने रोहित के हाथों झिलवाते हुए उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। स्मिथ ने 93 गेंदों में 11 चौकों दो छक्कों के साथ 105 रर्नों की पारी खेली। यादव ने अपने दूसरे स्पैल की पहली ही गेंद पर स्मिथ को रोहित शर्मा के हाथों कैच करवाया। 

भारत ने एक बार फिर से मैच में वापिसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट झटके। अश्विन ने खतरनाक दिख रहे मैक्सवेल को 24 रन के स्कोर पर कैच आउट करवाया  और उसके अगले ही ओवर में उमेश याादव ने शतक की ओर बढ़ रहे फिंच को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। फिंच ने 81 रन बनाए। फिंच को आउट करते हुए उमेश यादव ने अपना मैच का तीसरा विकेट निकाला।

मोहित शर्मा ने क्लार्क को रोहित शर्मा के हाथों झिलवाया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया का पांचवा विकेट गिरा। क्लार्क ने 10 रन बनाए। 
 
खतरनाक दिख रहे वाटसन को 28 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर मोहित शर्मा ने कैच आउट करवाया और भारत को सातवां विकेट दिलवाया।  इस तरह बड़े स्कोर की ओर जाती दिख रही ऑस्ट्रेलिया की रन गति में अंकुश लगाया।             
 
 
 
ऑस्ट्रेलिया की पारी के प्रमुख बिंदु अगले पन्ने पर। 
 

ऑस्ट्रेलिया की पारी के प्रमुख बिंदु 
* ऑस्ट्रेलिया के जॉनसन ने 9 गेंदों में 27 रन बनाए।  
* ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 327 रन बनाने का लक्ष्य।
* ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में बनाए 328/7
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 48 ओवरों के बाद 299/5
* ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा, वाटसन 28 रन बनाकर आउट। मोहित शर्मा ने लिया विकेट।   
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 47 ओवरों के बाद 288/5
* उमेश यादव ने मैच में चौथा विकेट लिया। 
* फॉक्नर क्लीन बोल्ड आउट, उमेश यादव ने किया बोल्ड। फॉक्नर 21 रन बनाकर आउट।
* उमेश यादव ने 149के/एच की रफ्तार से गेंद फेंकी। 
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 46 ओवरों के बाद 279/5
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 45 ओवरों के बाद 271/5
* ऑस्ट्रेलिया के 43 ओवरों में पांच विकेट पर 250 रन।  
* भारत को पांचवीं सफलता, क्लार्क 10 रन बनाकर आउट। मोहित शर्मा ने लिया विकेट।  
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 40 ओवरों के बाद 239/4
* उमेश यादव ने लिया विकेट।
* भारत को चौथी सफलता, फिंच आउट। 
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 38 ओवरों के बाद 233/2
* ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में दौरान 64 रन बनाए।  
* भारत को तीसरी सफलता, मैक्सवेल 23 रन बनाकर आउट। अश्विन ने लिया विकेट।  
* मैक्सवेल के आतिशी तेवर, उमेश यादव ते ओवर में बटोरे 15 रन, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 37 ओवरों के बाद    231/2  
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 36 ओवरों के बाद 216/2, फिंच शतक की ओर। 
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 35 ओवरों के बाद 206/2
* ऑस्ट्रेलिया के 200 रन पूरे।  
* 34वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया 197/2
* उमेश यादव ने लिया विकेट। उमेश यादव का मैच का दूसरा विकेट 
* भारत को दूसरी सफलता,स्मिथ आउट 105 रन बनाकर आउट।  
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 34 ओवरों के बाद 197/1
* स्मिथ ने पूरा किया शतक, स्मिथ ने वनडे का चौथा शतक बनाया।  
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 32 ओवरों के बाद 167/1
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 31 ओवरों के बाद 161/1, भारत को विकेट की दरकार।  
 * ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 29 ओवरों के बाद 153/1, भारत को विकेट की दरकार।  
* ऑस्ट्रेलिया के पहले 50 रन 58 गेंदों में दूसरे 50 रन 56 गेंदों में और तीसरे 50 रन 58 गेंदों में पूरे हुए।  
* फिंच का अर्धशतक पूरा, फिंच ने लगाया वनडे का सातवां अर्धशतक।   
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 26 ओवरों में 135/1
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 23 ओवरों में 121/1, फिंच अर्धशतक के करीब।   
* स्मिथ और फिंच के बीच शतकीय साझेदारी पूरी।  
* ऑस्ट्रेलिया ने 21 ओवरों में 1 विकेट खोकर बनाए 107 रन।
* ऑस्ट्रेलिया के 19 ओवरों में 100 रन पूरे।
* स्टीवन स्मिथ का अर्धशतक पूरा, स्मिथ ने लगाया वनडे का सातवां अर्धशतक। 
*  18वें ओवर में धोनी अश्विन को लेकर आए।  
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 17ओवरों के बाद 96/1
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 16 ओवरों के बाद 89/1
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 13 ओवरों के बाद 71/1
* स्टीवन स्मिथ और एरोन फिंच के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी।   
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 12 ओवरों के बाद 64/1
* धोनी ने कोहली को थमाई गेंद, कोहली ने पहले ओवर में दिए सात रन।   
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 11 ओवरों के बाद 57/1
* ऑस्ट्रेलिया के दस ओवरों में 50 रन पूरे, स्मिथ ने लगाए दो गेंदों में दो चौके।   
* ऑस्ट्रेलिया ने अगर 250 से ज्यादा रन बनाए तो भारत को चेज करने में हो सकती है परेशानी।  
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर नौं ओवरों के बाद 40/1
* भारतीय गेंदबाजों की दबाव बनाने की कोशिश, शमी ने अभी तक पांच ओवरों में दिए मात्र 16 रन।  
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर आठ ओवरों के बाद 38/1
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सात ओवरों के बाद 34/1, पारी संभालने में लगे हुए बल्लेबाज।  
* ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच ओवरों के बाद 31/1, फिंच 8, स्मिथ 9
* उमेश यादव ने लिया विकेट। 
* भारत को पहली सफलता, डेविड वॉर्नर मात्र 12 रन बनाकर आउट।  
* उमेश यादव के ओवर में वॉर्नर ने बनाए 12 रन, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 ओवर में 14 रन।
* एक ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 रन।
* भारत के लिए पहला ओवर मोहम्मद शमी ने डाला।
* ऑस्ट्रेलिया के लिए आरोन फिंच और डेविड वार्नर ने की पारी की शुरुआत।
 
* इस मैच के विजेता का सामना फाइनल में न्यूजीलैंड से।
* दोनों ही टीमों में कोई बदलाव नहीं।
* ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता। बल्लेबाजी चुनी।
* पिच से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क खुश नहीं।
* ऑस्ट्रेलिया को लीग मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
* भारत ने विश्व कप 2015 में अब तक कोई मैच नहीं हारा है।