शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नायिका
  3. नायिका स्पेशल
  4. signs you are tough on yourself
Written By

9 चिन्ह आप खुद के प्रति हैं बेहद कठोर

9 चिन्ह आप खुद के प्रति हैं बेहद कठोर - signs you are tough on yourself
आप कुछ करना चाहते हैं। कुछ साबित करना चाहते हैं और इसके लिए दिन रात एक कर रहे हैं। आपके अनुसार यही टाइम है जब कुछ साबित किया जा सकता है। यह वक्त निकल गया तो लौटकर नहीं आएगा। आपकी इन सभी बातों से हम सहमत हैं परंतु कहीं इस भागदौड़ और अतिव्यस्तता के चक्कर में आप खुद पर बहुत अधिक कठोर तो नहीं हो रहे। आखिर कैसे जानेंगे खुद पर कठोर होने और जमकर मेहनत करने में अंतर। जानिए क्या हैं खुद पर अतिकठोर होने के 9 साइन। 


 
 
1. आप कभी बीमारी के लिए छुट्टी नहीं लेते 
 
आपको लगता है कभी भी बीमारी के नाम पर छुट्टी नहीं लेने से आपका काम के प्रति कमिटमेंट दिखाई देता है। यह सही भी है परंतु अगर आप सचमुच बीमार हैं तो शरीर को आराम देना जरूरी है। अपने शरीर की इस जरूरत को समझें और उसे आराम दें। 
 
2. आप प्लान कैंसिल करने पर बुरा महसूस करते हैं 
 
अपने प्लान और वादों पर कायम रहना अच्छी बात है। इससे लोग आपके बारे में अच्छी राय बनाते हैं, परंतु अगर आप प्लान कैंसिल कर देंगे तो दुनिया नहीं रूक जाएगी। अगर बहुत अधिक जरूरत है तो बिना बुरा महसूस किए भी प्लान टाले जा सकते हैं। 
 
 
3. आप लगातार थका हुआ महसूस करते हैं 
 
हो सकता है आपने कई चीज़ों के लिए हां कह दी है। आप बहुत अधिक मेहनत कर रहे हैं और खुद को थोड़ा भी समय नहीं दे रहे हैं। चाहे घर की जिम्मेदारी हो या ऑफिस की लोग सिर्फ आपके ही बारे में सोच रहे हैं। इससे आपमें थकान हो गई है। इसे समझे और इस थकावट को उतारने के लिए कुछ उपाय करें। 
 
4. आप चीजों पर ज्यादा सोचते हैं  
 
जरूरत से अधिक सोचना आपके लिए अच्छा नहीं। माना आप जिम्मेदार हैं और अपनी गल्तियों से हमेशा सीखना चाहते हैं परंतु इसके लिए खुद को दोषी मानते रहना और बार बार सोचना हानिकारक है। खुश रहें और आगे बढ़ें। 
 
5. आप अपने अचीवमेंट्स की तारीफ नहीं करते    
 
आप ने जिंदगी में कई मंजिलें तय कर ली हैं। कई बड़ी और कई छोटी सफलताएं आपके खाते में दर्ज हैं। अपनी सफलताओं पर खुद को क्रेडिट देना और उनके लिए खुश होना सीखें। 

अगले पेज पर आपकी संतुष्टि क्यों है जरूरी.... 

6. आप अपनी तुलना दूसरों से करते हैं 
 
आप भले ही कितने भी सफल हैं हमेशा ऐसा कोई कैरेक्टर खोज ही लेते हैं जो आपके हिसाब से आपसे बेहतर कर रहा है। यहीं तुलना आपको खुश नहीं रहने देती। 


 
 
 
7. आप कभी संतुष्ट नहीं होते 
 
क्या आपको पता है कभी खुद से संतुष्ट न होने वाले लोगों में इम्पोस्टर सिंड्रोम होता है। चाहे काम हो, रिश्ते हों या अन्य कोई चीज़, इस सिंड्रोम से ग्रस्त लोग हमेशा नाखुश ही रहते हैं। 
 
8. आपको हर चीज़ की चिंता है 
 
 
लगातार चिंता में रहने का आपका स्वभाव बन गया है। भले ही किसी बात के लिए इतना चितिंत होने की जरूरत नहीं परंतु आपको तो चिंता करनी ही है। यह जानते हुए भी आपके चिंता करने से कुछ होना नहीं है, आप चितिंत रहेंगे ही। 
 
9. आप चीजों को छोड़ नहीं सकते 
 
अब आप सोचते हैं तो आपको लगता है कि 9 साल पहले जैसा आपने ब्रेकअप पर रिएक्शन दिया था वह जरूरत से अधिक था, या किसी शर्म वाले पल को आपने ज्यादा ही तूल दे दी। खुद को ईज़ी बनाएं और खुद पर भी आसान रहें। अपने आप पर अत्याचार बंद कर दें। 
ये भी पढ़ें
ठंड में बस 10 उपाय, दिन बेहतर बनाए...