• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. वेब-वायरल
  4. Red Send Boa : Myths and Reality of 2 Headed Snake
Written By WD
Last Updated : शनिवार, 30 जून 2018 (14:13 IST)

करोड़ों में बिकने वाले 2 मुंहे सांप की हकीकत, क्या एड्स का भी है इलाज? जानें इस से जुड़ी कहानियां और मिथक...

करोड़ों में बिकने वाले 2 मुंहे सांप की हकीकत, क्या एड्स का भी है इलाज? जानें इस से जुड़ी कहानियां और मिथक... - Red Send Boa :  Myths and Reality of 2 Headed Snake
ऐसा माना जाता है कि दोमुंहा सांप का घर में आना सौभाग्य की निशानी होती है। कहीं तंत्र-मंत्र की मान्यताओं के मुताबिक इस सांप को धन प्राप्ति क्रियाओं के लिए उपयोग किया जाता है तो कहीं इसे कामोत्तेजक या अन्य दवाईयों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसी कारण सांप की कीमत करोड़ों रुपए तक होती है। 
 
रेड सेंड बोआ जितना मोटा और वजनी होता है, वह उतना महंगा होता है। अमूमन 2-3 किलो तक बोआ करीब 3-5 करोड़ रुपए तक का हो सकता है।
 
रेड सेंड बोआ नाम का यह सांप राजस्थान, मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, दादर नगर हवेली और उत्तर पूर्व के कुछ मैदानी और दलदली इलाकों में पाया जाता है। 
 
राजस्थान के थार मरूस्थल की सबसे बड़ी खासियतों में एक यहां पाए जाने वाला दोमुंहा सांप है। इसे वैज्ञानिक भाषा में रेड सेंड बोआ स्नेक कहा जाता है। इस सांप से जुड़ी कुछ किंवदंतियों के चलते इस सांप की न केवल स्मगलिंग की जाती है वरन इसे मार कर खाया भी जाता है।
 
रेड सेंड बोआ सांप के होते हैं दो मुंह? इस सांप के दो मुंह होते हैं जिसके कारण इसका नाम दोमुंहा सांप पड़ा। वास्तव में ऐसा कुछ नहीं है वरन इसकी पूंछ ही मुंह जैसी दिखाई पड़ती है। इसके अलावा यह सांप खतरा अनुभव होने पर अपने सिर के साथ-साथ अपनी पूंछ को भी हवा में खड़ा कर लेता है। जिससे देखने वालों को यही लगता है कि इस सांप के दो मुंह हैं और सांप दोनों ही मुंह से कार्य कर सकता है।
 
सेंड बोआ (दोमुंहा सांप) से जुड़ी कहानियां और मिथ : दोमुंहे सांप से संबंधित कई कहानियां जनसामान्य में प्रचलित हैं। इनमें से कुछ भारतीय है तो कुछ दूसरे देशों से सुन कर आम जनता मानने लगी है। यहीं कहानियां इन सांपों के विनाश का कारण बन रही है। हालांकि वास्तविकता से इनका कोई लेना-देना नहीं है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये मान्यताएं...
 
खाड़ी देशों में माना जाता है कि रेड सैंड बोआ सांप के मांस तथा रक्त का सेवन करने से व्यक्ति की सभी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। साथ ही व्यक्ति हमेशा जवान रहता है।
 
कई चीनी दवाओं में भी रेड सेंड बोआ का उपयोग किया जाता है। चीनी मान्यताओं के अनुसार रेड सेंड बोआ सांप को खाने से सेक्स पावर बढ़ता है।
 
अरब देशों में माना जाता है कि इस सांप से एड्स जैसी खतरनाक बीमारी का भी ईलाज होता है। इसे वहां चिर यौवन के लिए इस्तेमाल किया जाता है।  
 
अफ्रीका और मंगोलिया के कुछ कबीलों में चल रही मान्यताओं के अनुसार रेड सेंड बोआ सांप को विशेष क्रियाओं द्वारा अभिमंत्रित कर खाने से आदमी को सुपरनैचुरल शक्तियां मिलती हैं। इस शक्तियों से वह किसी का भी भला या बुरा कर सकता है। वह एक तरह से भगवान ही बन जाता है जो दूसरों का भाग्य बदल सकता है।
लेकिन आखिर क्या है सच : वास्तविकता यह है कि रेड सेंड बोआ सांप ईरान, पाकिस्तान तथा भारत में पाया जाता है। यह भी अन्य सांपों की तरह एक जहरीला सांप होता है जो चूहे, कीड़े-मकोडे तथा छोटे जानवरों को अपना शिकार बनाता है।
 
यह आदमी से दूर ही रहता है, वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तक एक भी ऐसा केस सामने नहीं आया है जिसमें दोमुंहे सांप ने किसी व्यक्ति को काटा हो। यह लोगों के लिए पूरी तरह से निरापद तथा हानिरहित है। इसमें ऐसे कोई भी तत्व या पदार्थ नहीं पाए गए हैं जिससे ऊपर बताई गई कोई बीमारी, शक्ति या ईश्वरीय शक्ति प्राप्त हो सके।