शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals

Bholaa Movie Review | भोला फिल्म समीक्षा | Ajay Devgn

Bholaa Movie Review: अजय देवगन ने फिल्म 'भोला' उस दर्शक वर्ग के लिए बनाई है जिसे मास कहा जाता है। वैसे अजय को भी दक्षिण भारतीय फिल्मों के रीमेक पसंद है और 'भोला' तमिल फिल्म 'कैथी' का रीमेक है जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। ओरिजनल फिल्म को हिंदी में बनाने के लिए अजय ने कुछ परिवर्तन किए हैं। भोला जेल से 10 साल बाद छूटा है और अनाथ आश्रम में पल रही अपनी बेटी से मिलने जाता है जिसे उसने कभी नहीं देखा है। यह भोला कौन है? कुछ लोग सवाल पूछते हैं तो एक कैदी बताता है कि जो उसके बारे में जान लेता है वो फिर दुनिया छोड़ देता है। जब-जब भोला क्रुद्ध होता है तब-तब युद्ध होता है। आंखों में आंखे डालता है तो चीता भी मैदान छोड़ कर भाग जात है। एक सीन में यह दिखाया भी है। बेटी से मिलने जा रहा है भोला गलत समय पर गलत जगह पहुंच जाता है। पुलिस ऑफिसर डायना (तब्बू) को उसकी मदद चाहिए क्योंकि उसने एक हजार करोड़ की ड्रग्स पकड़ ली है। इससे सिका गैंग में हलचल है। वे किसी भी हालत में अपना माल वापस पाना चाहते हैं और शहर को शमशान बनाने के लिए तैयार है। वे कई पुलिस वालों की ड्रिंक में बेहोशी की दवाई मिला देते हैं जिन्हें ठीक समय पर अस्पताल पहुंचाना जरूरी है। डायना को एक और पुलिसवालों की जान बचाना है और जब्त किए गए माल की भी रक्षा करना है। दूसरी ओर कई गैंग वाले इन पर हमला करते हैं। भोला सिका गैंग से टक्कर लेते हुए पुलिस वालों को अस्पताल पहुंचाने का जिम्मा लेता है। #bholaareview #ajaydevgn #tabu #bollywoodmoviereview अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en