• Webdunia Deals

Mayawati पर अभद्र टिप्पणी पड़ी महंगी, सपा महासचिव Shivpal Yadav पर मुकदमा दर्ज

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बदायूं (यूपी) पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बसपा के जिला अध्यक्ष रामप्रकाश त्यागी की तहरीर पर शिवपाल यादव के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 504 और 505 के तहत रविवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है। शिवपाल के बेटे आदित्य यादव बदायूं लोकसभा सीट से सपा के उम्मीदवार हैं। इस मामले में वादी बसपा के जिला अध्यक्ष रामप्रकाश त्यागी ने दावा किया कि उन्होंने गत 3 मई को अपने मोबाइल फोन पर एक चैनल की समाचार क्लिपिंग देखी थी जिसमें शिवपाल ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अमर्यादित व अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया था। #shivpalyadav #mayawati #bsp #sapa #breakingnews #topnews अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en