शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. वसंत पंचमी
  4. 12 Names of Goddess Saraswati
Written By

शुभ फलदायी है मां सरस्वती के 12 नाम..., अवश्य पढ़ें...

शुभ फलदायी है मां सरस्वती के 12 नाम..., अवश्य पढ़ें... - 12 Names of Goddess Saraswati
अगर आप मां सरस्वती के मंत्र, श्लोक आदि नहीं जानते हैं तो भी आपको परेशान होने की जरूर‍त नहीं है। देवी सरस्वती के मात्र इन 12 नामों को 11 बार जपें। परीक्षा में सफलता, यश, विद्या, पराक्रम और बुद्धि के लिए बस यही 12 नाम पर्याप्त हैं। 
 
देवी सरस्वती हिन्दू धर्म की प्रमुख देवी है, जिसे ज्ञान और विद्या की देवी माना गया है। वाग्देवी, भारती, शारदा आदि नामों से पूजित इस देवी के बारे में यह कहा जाता है, ये मूर्ख व्यक्ति को भी विद्वान बना सकती हैं। मां सरस्वती के इन 12 नामों का उच्चारण अति शुभ फलदायी है। आइए जानें 12 पवित्र नाम... 
 
1. भारती 
2. सरस्वती 
3. शारदा 
4. हंसवाहिनी 
5. जगती 
6. वागीश्वरी 
7. कुमुदी 
8. ब्रह्मचारिणी 
9. बुद्धिदात्री 
10. वरदायिनी 
11. चंद्रकाति 
12. भुवनेश्वरी।
 
इन नामों के स्मरण मात्र से मनुष्य जीवन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है।