शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. पर्यटन
  3. ताज़ा खबर
  4. tourismnews
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 27 अप्रैल 2015 (14:52 IST)

तीन वर्षों में पर्यटन से 3.22 लाख करोड़ की आय

तीन वर्षों में पर्यटन से 3.22 लाख करोड़ की आय - tourismnews
नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार को बताया कि 2012 से 2014 तक तीन वर्षों में भारत को पर्यटन से  विदेशी मुद्रा के रूप में 3,22,241 करोड़ रुपए की आय हुई।


 
लोकसभा में कीर्ति आजाद और कमला देवी पाटले के प्रश्न के उत्तर में पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा  कि भारत में पर्यटन से विदेशी मुद्रा के रूप में आय साल 2012, 2013 और 2014 में क्रमश:  94,487 करोड़ रुपए, 1,07,671 करोड़ रुपए और 1,20,083 करोड़ रुपए रही।
 
टुअरिज्म सैटेलाइट एकाउंट ऑफ इंडिया के अनुमान के अनुसार पर्यटन क्षेत्र से सृजित रोजगार 2010- 11, 2011-12 और 2012-13 के दौरान 5.79 करोड़, 6.20 करोड़ और 6.69 करोड़ रहा।
 
मंत्री ने कहा कि पर्यटन के स्थलों और इससे जुड़े उत्पादों का संवर्धन मुख्यत: संबंधित राज्यों एवं संघ  शासित क्षेत्रों के प्रशासन का उत्तरदायित्व है।
 
मंत्रालय 'इंक्रेडिबल इंडिया' ब्रांड लाइन के तहत अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू बाजारों में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक,  ऑनलाइन और आउटडोर मीडिया के जरिए अभियान चलाता है। इसके अलावा ‘भारत को जाने’ विषय पर  सेमिनार एवं कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाता है। (भाषा)