शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Salman Khan, Bigg Boss, Naagin, Mouli Roy
Written By
Last Modified: सोमवार, 28 दिसंबर 2015 (18:19 IST)

सलमान के शो को पीछे छोड़ा 'नागिन' ने

सलमान के शो को पीछे छोड़ा 'नागिन' ने - Salman Khan, Bigg Boss, Naagin, Mouli Roy
कलर्स पर प्रसारित होने वाले टीवी धारावाहिक 'नागिन' ने धूम मचा रखी है और लगातार दर्शकों के बीच लोकप्रियता के आधार पर टॉप पर बना हुआ है। इसने अन्य चैनलों पर प्रसारित होने वाले धारावाहिकों को भी पीछे छोड़ दिया है। ये है मोहब्बतें, कुमकुम भाग्या, दिया और बाती हम जैसे धारावाहिक को 'नागिन' ने पीछे धकेल दिया है। 
 
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 9' इस बार शुरू से ही लड़खड़ा रहा है और दर्शकों को यह पसंद नहीं आ रहा है। नागिन ने इस शो को तो टीआरपी में मीलों पीछे छोड़ दिया है। 
नागिन में लीड रोल निभाने वाली मौली रॉय जब सलमान के शो में गई तो खुद सलमान ने कहा कि '‍नागिन' की लोकप्रियता 'बिग बॉस' की तुलना में बहुत ज्यादा है। 
 
ये भी पढ़ें
व्हाट्स एप कॉर्नर : दांत कैसे टूटें...