शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Sakshi Tanwar, TV
Written By

साक्षी तंवर ने शादी की खबर का किया खंडन

साक्षी तंवर ने शादी की खबर का किया खंडन - Sakshi Tanwar, TV
पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं जोरो पर थी कि लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने एक बिजनेसमैन से गुपचुप शादी कर ली है। यह खबर जंगल में आग की तरह तेजी से फैली, लिहाजा साक्षी को आगे आना ही पड़ा।
साक्षी ने शादी की खबरों का खंडन किया है। साथ ही स्पष्ट किया है कि वे निकट भविष्य में शादी नहीं करने जा रही हैं। साक्षी के मुताबिक पता नहीं कौन इस तरह की अफवाह फैला रहा है और लोग भी इस पर विश्वास कर रहे हैं। 
 
साक्षी के मुताबिक प्यार, शादी जैसी बातें ऊपर वाला तय करता है। जब उनकी शादी होनी होगी हो जाएगी।