शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Kapil Sharma, Family Time With Kapil Sharma, Sony TV, First Episode
Written By

जानिए क्या-क्या नया हुआ कपिल शर्मा के फर्स्ट एपिसोड में..

जानिए क्या-क्या नया हुआ कपिल शर्मा के फर्स्ट एपिसोड में.. - Kapil Sharma, Family Time With Kapil Sharma, Sony TV, First Episode
आखिरकार टीवी के सबसे बड़े कॉमेडियन कपिल शर्मा का इंतज़ार खत्म हुआ और लोगों ने उनके नए शो का जमकर स्वागत किया। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर अपने नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के साथ कपिल शर्मा दोबारा फैंस के लिए हाज़िर हुए हैं। 25 मार्च को उनका पहला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ और दर्शकों को उन्हें देखने का उत्साह देखते ही बनता है। 
 
शो का सेट, स्टेज, कंसेप्ट, ऑडियंस सभी कुछ पूरी तरह से अलग है। अगर कुछ पुराना है तो वो है उनके दोस्त। जी हां, नवजोत सिंह सिद्धू, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा, कपिल शर्मा की पूरी टीम धमाकेदार है। नई एंट्री के तौर पर एक्ट्रेस नेहा पेंडसे भी लोगों को पसंद आईं। 
 
शो का कंसेप्ट ज़ोरदार था। इसमें बातचीत और मस्ती के अलावा ऑडियंस इंटरेक्शन ज़्यादा था और यही शो की खास बात थी। इसमें गेम्स भी थे और दर्शकों के लिए बड़े गिफ्ट हैम्पर्स और प्राइज़ेस भी। 

 
कपिल शर्मा की कॉमेडी में कोई कमी या बदलाव नहीं है। वे अब भी हंसते, मुस्कुराते और खिलखिलाते कपिल शर्मा हैं। शो की ऑडियंस में ज़्यादातर फैमिलीज़ ही थी। मस्ती और धमाल के बाद वहां एंट्री ली एक्टर अजय देवगन ने। अजय ने माहौल को और मस्तीभरा कर दिया। 
 
इस तरह से कपिल शर्मा के शो की शानदार शुरुआत हुई है। हालांकि सवाल अभी भी बरकरार है कि क्या सुनील ग्रोवर और भारती सिंह की इस शो में एंट्री हो सकती है? इसका जवाब तो वक़्त के साथ ही पता चलेगा। फिलहाल तो दर्शक कपिल शर्मा के साथ ही मज़े में हैं। 
ये भी पढ़ें
सप्ताह के टॉप 10 हिंदी गाने