गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. bigg boss 12 epiosde one report
Written By

बिग बॉस 12 का पहला एपिसोड हुआ मिस? तो यहां है पूरी जानकारी

बिग बॉस 12 का पहला एपिसोड हुआ मिस? तो यहां है पूरी जानकारी - bigg boss 12 epiosde one report
सलमान खान, बिग बॉस और सीज़न 12, इससे बढ़कर फैंस को फिलहाल कुछ और नहीं चाहिए। शो की थीम और कंटेस्टेंट्स ने पहले से ही दर्शकों की दीवानगी बढ़ा रखी थी, अब शो के पहले एपिसोड के रिलीज़ होते ही फैंस शो के अगले एपिसोड्स का इंतज़ार करने लगे हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ बिग बॉस के पहले एपिसोड में जो लोगों की एक्साइटमेंट इतनी बढ़ गई। 
 
सीजन 12 शुरू हो चुका है जिसकी थीम है 'जोड़ी'। इसमें हालांकि सिंगल एंट्री भी हुई। साथ ही इसे और मज़ेदार बनाने के लिए मेकर्स ने कुछ मज़ेदार नियम भी तय किए। ऐसा पहली बार होगा कि कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में नज़र आएंगे। साथ ही इसमें सिंगल्स वर्सेज़ डबल होगा। इसके अलावा शो में अलग यह भी हुआ कि पहले दिन ही दो कंटेस्टंट्स इससे बाहर हो गए। 
 
जिन्होंने पहले दिन एपिसोड नहीं देखा उन्हें बता दें कि सेलिब्रिटीज़ के साथ शो में आम लोगों ने भी एंट्री ली। शो शुरू किया सलमान खान ने। धमाकेदार परफॉर्मेंस के बाद एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली। पहले कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली एक्टर करणवीर बोहरा ने। 
 
खास बात यह है यह दर्शकों की पहली पसंद हैं। फैंस ने पहले दिन से ही उनका सपोर्ट लिया है। वहीं दूसरे और तीसरे कंटेस्टेंट रहे सौरभ पटेल और शिवाशीष मिश्रा। जो एक जोड़ी के तौर पर नज़र आए। आम कंटेस्टेंट के रुप में आए सौरभ किसान हैं, वहीं शिवाशीष बिजनेसमैन हैं। 
 
इसके बाद तो एंट्री होती गई और फैंस तालियां बजाते रहे। अकेली आने वाली एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ नज़र आई। दीपिका इस शो में अकेले ही हिस्सा लेंगी। इस सरप्राइज़ से दर्शक काफी खुश थे। 
 
इब्राहिम और दीपिका ने कुछ समय पहले ही लव मैरिज की थी। दोनों ही सलमान के बहुत बड़े फैन हैं। इनके बाद एक और आम जोड़ी की एंट्री के रुप में वकील रोमिल चौधरी और कॉन्स्टेबल निर्मल सिंह आए। वहीं अगले कंटेस्टेंट के तौर पर नेहा पेंडसे उनकी मां के साथ आईं। 
 
इसके बाद एंट्री हुई शो की सबसे खास जोड़ी की। भजन गायक अनूप जलोटा और उनकी 37 वर्ष छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू शो पर पहुंचे और सभी को चौंका दिया। अब देखते हैं शो में दोनों कैसे दिन बिताते हैं। 
 
अगली कंटेस्टेंट सृष्टि रोडे थीं। इसके बाद भोजपुरी सिंगर दीपक ठाकुर और उनकी सिंगर शिष्या उर्वशी वाणी भी घर में शामिल हुए। एक बार फिर आम जोड़ी के तौर पर दो सगी बहनें सबा खान और सोमी खान थीं। रोशमी बानिक और कीर्ति वर्मा को भी शो में एंट्री मिली है। नियम के अनुसार पहले दिन ही सुरभि राणा और मितल जोशी को घर से बाहर जाना पड़ा। 
 
और सबसे आखिरी कंटेस्टंट के रुप में क्रिकेटर और एक्टर एस श्रीसंत ने शो में एंट्री ली। अब शो में लगातार सभी कंटेस्टंट्स का आना और वो भी अनोखे, शो को और दिलचस्प बनाता है। 
 
सलमान खान भी शो की बढ़ी हुई टीआरपी का कारण हैं। पहले दिन तो सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से मिले और आराम किया। अब मज़ा आएगा अगले एपिसोड में जब बिग बॉस सभी को नए-नए टास्क देंगे और शो में लड़ाइयां, प्यार सभी होगा। 
ये भी पढ़ें
दिनेश लाल यादव निरहुआ को लेकर 'वंदे मातरम' और 'पटना से पाकिस्तान 2' को बनाने की घोषणा