शनिवार, 12 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By समय ताम्रकर

सलमान के शो में शिल्पा शेट्टी

सलमान के शो में शिल्पा शेट्टी -
’दस का दम’ में सलमान खान अपने सैलिब्रिटीज़ दोस्तों को लगातार बुला रहे हैं। खबर आई है कि जल्दी ही शिल्पा शेट्टी भी सल्लू के शो की शोभा बढ़ाएँगी।

सलमान और शिल्पा अच्छे दोस्त हैं। ये दोस्ती तब शुरू हुई थी जब शिल्पा ने सलमान खान के साथ ‘औजार’ फिल्म की थी। तब से वे दोस्ती निभा रहे हैं और कुछ फिल्में भी दोनों ने साथ में की है।

‘दस का दम’ शो में जितनी भी राशि शिल्पा शेट्टी जीतेंगी उसे वे किसी संस्था को दान देने वाली हैं।