• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Share market closed in red sign
Written By
Last Modified: मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020 (18:19 IST)

शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 161 अंक टूटा

शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 161 अंक टूटा - Share market closed in red sign
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 161.31 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब बाजार में गिरावट दर्ज की गई।
 
30 शेयरों वाले सेंसेक्स में गिरावट का दौर आज भी जारी रहा और एक समय यह 444 अंक तक नीचे चला गया था। पर बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ और अंत में 161.31 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,894.38 अंक पर बंद हुआ।
 
NSE के निफ्टी में कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई लेकिन अंतिम समय के कारोबार में इसमें कुछ सुधार हुआ तथा अंत में यह 53.30 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,992.50 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल को सर्वाधिक 3 प्रतिशत का नुकसान हुआ। उसके बाद क्रमश: इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, हीरो मोटो कार्प और टाटा स्टील का स्थान रहा। दूसरी तरफ एसबीआई, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और टीसीएस सर्वाधिक लाभ में रहे।
 
वोडाफोन आइडिया का शेयर कारोबार के दौरान 16 प्रतिशत टूटा। अंत मं बीएसई में यह 10.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3.05 रुपए पर बंद हुआ। एजीआर बकाया मुद्दे और कंपनी के अन्य मसले को लेकर रेटिंग घटाये जाने से शेयर में बिकवाली हुई।