• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता

बिंद्रा वर्ष 2008 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

बिंद्रा वर्ष 2008 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी -
बीजिंग ओलिम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को टीवी चैनल सीएनएन-आईबीएन ने वर्ष 2008 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।

विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद और टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी भी इस खिताब की दौड़ में शामिल थे। बिंद्रा पिछले वर्ष बीजिंग ओलिम्पिक के दौरान स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय बने थे। उस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।