गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. junior world wrestling competition
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (16:30 IST)

जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता : नवीन फाइनल में, स्वर्णिम इतिहास से एक कदम दूर

जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता : नवीन फाइनल में, स्वर्णिम इतिहास से एक कदम दूर - junior world wrestling competition
नई दिल्ली। भारत के नवीन ने स्लोवाकिया के ट्रनावा में चल रही जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में 55 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है और वह अब स्वर्णिम इतिहास रचने से एक कदम दूर रह गए हैं।
 
 
नवीन ने सेमीफाइनल में अमेरिका के दातोन दुएन फिक्स को 5-4 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई जहां अब उनके सामने रूस के अखमद इद्रिसोव की चुनौती होगी। भारत को इस प्रतियोगिता में पिछले 17 वर्षों में पहले स्वर्ण पदक का इंतजार है। भारत ने इस चैंपियनशिप में आखिरी बार स्वर्ण पदक 2001 में बुल्गारिया के सोफिया में आयोजित टूर्नामेंट में जीता था। उस टूर्नामेंट में भारत ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। तब से भारत के हिस्से स्वर्ण नहीं आया है। नवीन अब इस इंतजार को पूरा कर सकते हैं।
 
संदीप सिंह मान ने 79 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में जगह बना ली है जहां उनका सामना यूक्रेन के अदलान बातेव से होगा। इससे पहले महिला वर्ग में मानसी ने 57 किग्रा और अंशु ने 59 किग्रा में कांस्य पदक जीते थे। मानसी अब आगामी युवा ओलम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगी। भारतीय ग्रीको रोमन टीम पहले ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर इतिहास बना चुकी है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
एशिया कप : भारत और पाकिस्तान में होगी निर्णायक टक्कर