मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Cristiano Ronaldo
Written By
Last Modified: मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 (11:45 IST)

रोनाल्डो को फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

रोनाल्डो को फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार - Cristiano Ronaldo
लंदन। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी को पछाड़कर पांचवीं बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर का पुरस्कार जीता।
 
रोनाल्डो की रीयाल मैड्रिड टीम ने पिछले सत्र में ला लिगा और चैम्पियंस लीग खिताब जीते। क्लब का सोमवार को यहां हुए फीफा फुटबॉल पुरस्कारों में दबदबा रहा।
 
रोनाल्डो ने इस साल 48 मैचों में 44 गोल किए जिसमें युवेंटस के खिलाफ चैम्पियंस लीग फाइनल में 4-1 से मिली जीत में दो गोल शामिल थे। रोनाल्डो को मेस्सी के अलावा पेरिस सेंट जर्मेन के नेमार से भी कड़ी चुनौती मिली।
 
रीयाल मैड्रिड के मैनेजर जिनेदीन जिदान को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार मिला। उन्होंने चेलसी के अंतोनियो कोंटे और युवेंटस के मास्सिमिलियानो अलेग्री को पछाड़ा। युवेंटस के गोलकीपर जियांलुइगी बुफोन को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार मिला। (भाषा)
ये भी पढ़ें
हर हाल में जरूरी है भारत के लिए पुणे में जीत