• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Corona virus can become a hospital for patients, Tokyo sports village
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (19:24 IST)

कोरोना वायरस रोगियों के लिए अस्पताल बन सकता है टोक्यो खेल गांव

कोरोना वायरस रोगियों के लिए अस्पताल बन सकता है टोक्यो खेल गांव - Corona virus can become a hospital for patients, Tokyo sports village
टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक का निर्माणाधीन खेल गांव का उपयोग कोरोना वायरस के रोगियों के लिए अस्थाई अस्पताल के रूप में किया जा सकता है। 
 
टोक्यो के गवर्नर यूरिको कोइके ने टोक्यो बे पर तैयार किए जा रहे इस खेल गांव का उपयोग करने की बात की है।
ओलंपिक खेलों के दौरान इसमें 11,000 खिलाड़ी और स्टाफ तथा पेरालंपिक के दौरान 44000 खिलाड़ी और स्टाफ रहेंगे।
 
इस परिसर का बड़ा हिस्सा बनकर तैयार है लेकिन ओलंपिक के एक साल आगे खिसकने के कारण इसके खाली पड़े रहने की संभावना है। 
 
कोइके ने कहा, ‘खेल गांव एक विकल्प है लेकिन यह अभी पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुआ। हम उन स्थानों की बात कर रहे हैं जो आज या कल उपलब्ध हो सकते हैं।’ 
 
जापान में गुरुवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3300 थी जिनमें 74 की मौत हो चुकी है।