• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Armless Sheetal Devi becomes first woman archer to bag gold twice in Asian Para Games
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 (14:17 IST)

बिना हाथ के चलाया तीर और जीत लिए 2 गोल्ड मेडल, जम्मू की इस लड़की ने किया कमाल (Video)

बिना हाथ के चलाया तीर और जीत लिए 2 गोल्ड मेडल, जम्मू  की इस लड़की ने किया कमाल (Video) - Armless Sheetal Devi becomes first woman archer to bag gold twice in Asian Para Games
भुजाहीन तीरंदाज शीतल देवी एशियाई पैरा खेलों में एक ही सत्र में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई जिन्होंने महिलाओं के व्यक्तिगत कंपाउंड वर्ग में शुक्रवार को शीर्ष स्थान हासिल किया। जम्मू कश्मीर की 16 वर्ष की शीतल अपने पैरों से तीर चलाती है।इससे पहले उन्होंने कंपाउंड मिश्रित वर्ग में स्वर्ण और महिला युगल में रजत जीता था।

किश्तवाड़ के दूरस्थ इलाके में सैन्य शिविर में पाई गई शीतल को भारतीय सेना ने बचपन में गोद ले लिया था। जुलाई में उन्होंने पैरा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में सिंगापुर की अलीम नूर एस को 144.142 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था।अंकुर धामा इस सप्ताह एक ही सत्र में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

भारत के अब तक 94 पदक हो गए हैं जिनमें बैडमिंटन खिलाड़ियों ने नौ पदक जीते।पैरालम्पिक चैम्पियन प्रमोद भगत ने एकल एसएल3 वर्ग में हमवतन नितेश कुमार को 22 . 20, 21 . 19 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।तोक्यो पैरालम्पिक रजत पदक विजेता आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई ने एसएल 4 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता । सुकांत कदम को कांस्य पदक मिला।
पुरूष युगल एसएल3. एसएल4 वर्ग में नितेश और तरूण ने स्वर्ण पदक जीता जबकि भगत और सुकांत को कांस्य पदक मिला । पैरालम्पिक चैम्पियन कृष्णा नागर को एसएच 6 में रजत पदक मिला।एथलेटिक्स में रमन शर्मा ने पुरूषों की 1500 मीटर टी38 स्पर्धा में नये रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। भालाफेंक में प्रदीप कुमार और लक्षित ने एफ54 वर्ग में रजत और कांस्य पदक जीते।चक्का फेंक में लक्ष्मी ने कांस्य पदक जीता जबकि तीरंदाज राकेश कुमार ने पुरूषों के कंपाउंड वर्ग में रजत पदक जीता। (भाषा)
ये भी पढ़ें
गत विजेता इंग्लैंड आधे विश्वकप से पहले ही बाहर, क्यों रहा लचर प्रदर्शन