• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सूर्य ग्रहण
  4. Effect of Surya grahan 2024 solar eclipse on 12 zodiac signs
Written By WD Feature Desk
Last Updated : शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (11:20 IST)

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण का 12 ही राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

Surya Grahan 2024: 8 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण का 12 ही राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव - Effect of Surya grahan 2024 solar eclipse on 12 zodiac signs
Surya grahan ka 12 rashiyo par prabhav : 8 अप्रैल 2024 सोमवार को भारतीय समयानुसार रात 9:12 बजे सूर्य ग्रहण प्रारंभ होगा और मध्य रात्रि में 01:25 बजे इसका समापन होगा। भारत में सूर्य ग्रहण भले ही नहीं दिखाई दे रहा है परंतु इसकी सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव दिखाई देगा।
 
  • शुभ : मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला और धनु। 
  • अशुभ : वृषभ, वृश्चिक और कुंभ। 
  • सामान्य : कर्क, मकर और मीन।
1. मेष राशि (mesh): आपके लिए सूर्य ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। यह आपके करियर और नौकरी में बेहतरीन संभावनाएं प्रकट करेगा। उच्चपद की प्राप्त होगी। मान सम्मान या यक्ष में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय में भी उत्तम सौदे प्राप्त होंगे। धन समृद्धि का विस्तार होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। आपके लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा।
 
2. वृषभ राशि (vrishabh): आपकी और आपकी माता की सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। घर परिवार में अशांति का माहौल रह सकता है। करियर या नौकरी में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में लाभ हो सकता है।
 
3. मिथुन राशि (mithun): आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोतरी होगी। छोटे भाई बहन, मित्र और रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि आपको फिजूल खर्चे से बचकर रहना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी में सकारात्मक समय रहेगा। व्यापार में थोड़ी बहुत समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर यह ग्रहण आपके लिए शुभ ही है।
 
4. कर्क राशि (kark): आपको वाणी पर संयम रखना होगा। सेहत और रिश्तों पर सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। नौकरी में तनाव रहेगा। व्यापारी हैं तो सोच समझकर ही कार्य करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि निवेश से लाभ की संभावना है। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। समाज में मान सम्मान बढ़ सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए सूर्य ग्रहण सामान्य रहने वाला रह सकता है।  
5. सिंह राशि (singh): नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। समाज और परिवार में मान, सम्मान एवं यश में बढ़ोतरी होगी। वाणी में सुधार होगा। व्यापारी हैं तो विशेष लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। आपके लिए यह ग्रहण शुभ है।
Surya Grahan 2024
Surya Grahan 2024
6. कन्या राशि (kanya): सेहत में सुधार होगा। शत्रु शांत रहेंगे। यात्रा से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आयात निर्यात का व्यापार करते हैं तो लाभ होगा। हालांकि पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
 
7. तुला राशि (tula): धन संबंधी समस्याओं का निदान होगा। नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है। व्यापारी हैं तो अच्छे सौदे हो सकते हैं। खर्च बढ़ने के साथ ही आमदानी भी बढ़ेगी। सेहत में सुधार होगा। रिश्तों में भी मधुरता बढ़ेगी।
 
8. वृश्चिक राशि (vrishchik): यह ग्रहण आपके लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धन संबंधी परेशानी भी खड़ी हो सकती है। रिश्तों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। 
 
9. धनु राशि (dhanu): आपके लिए सूर्य ग्रहण शुभ परिणाम देने वाला सिद्ध होगा। नौकरी और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। लंबी यात्रा का योग भी बन रहा है। 
 
10. मकर राशि (makar): यह ग्रहण आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अगर किसी कारण से आपके अहम को चोट पहुंचती है तो संयम से काम लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से अच्‍छा व्यवहार करें। अचानक से कोई लाभ कोई पैतृक संपत्ति या विरासत आपको प्राप्त हो सकती है।
 
11. कुंभ राशि (dhanu): जीवनसाथी से संबंधों को लेकर तनाव रहेगा। साझेदारी के व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने व्यवहार और आचरण को लेकर संयम से काम लें। खुद का व्यापार है तो उन्नति के योग बनते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
 
12.  मीन राशि (Meen) : रोग, शत्रु और ऋण से परेशान हैं तो इसमें राहत मिलेगी। हालांकि आपको जीवनसाथी के साथ संबंध को सुधारने की जरूरत है। खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आर्थिक तंगी महसूस होगी। कार्य क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।