• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Latest prices of Mumbai Stock Market on 5 March 2024
Last Updated : मंगलवार, 5 मार्च 2024 (17:21 IST)

शेयर बाजार में लगा 4 दिन की तेजी पर विराम, सेंसेक्स 195 अंक टूटा

निफ्टी में भी रही गिरावट

शेयर बाजार में लगा 4 दिन की तेजी पर विराम, सेंसेक्स 195 अंक टूटा - Latest prices of Mumbai Stock Market on 5 March 2024
Share bazaar News: स्थानीय मुंबई (Mumbai) शेयर बाजारों में 4 कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 195 अंक के नुकसान में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच आईटी शेयरों और सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में बिकवाली से बाजार में गिरावट आई।

 
सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई : 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 195.16 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,677.13 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 460.04 अंक तक लुढ़क गया था। 50 शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 49.30 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,356.30 अंक पर बंद हुआ।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
चीन से डील के बाद मुइज्जू ने फिर उगला जहर, भारतीय सैनिकों को सादे कपड़ों में भी मालदीव में नहीं रहने देंगे