• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. Indian students taken hostage by Ukraine forces Vladimir Putin
Written By
Last Modified: गुरुवार, 3 मार्च 2022 (23:30 IST)

Ukraine Russia War :रूस के राष्ट्रपति पुतिन का दावा, यूक्रेन ने 3000 से ज्यादा भारतीयों को बंधक बनाया

Ukraine Russia War :रूस के राष्ट्रपति पुतिन का दावा, यूक्रेन ने 3000 से ज्यादा भारतीयों को बंधक बनाया - Indian students taken hostage by Ukraine forces Vladimir Putin
मास्को/कीव। रूस यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहा है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन भारतीय छात्रों को अपनी ढाल बना रहा है। न्यूज चैनल की खबरों के मुताबिक पुतिन ने दावा किया है कि यूक्रेन ने 3179 छात्रों को बंधक बनाकर रखा है। 
पुतिन ने कहा कि हमारी सेना लोगों को निकालने में मदद कर रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर ने गुरुवार देर रात सिक्योरिटी काउंसिल के साथ मीटिंग की। इस दौरान कहा- मैंने हमेशा कहा है कि रूस और यूक्रेन के नागरिक एक हैं। 
वहां कुछ राष्ट्रवादी और विदेशी मिलकर माहौल खराब कर रहे हैं। इनमें मिडिल ईस्ट के लोग भी शामिल हैं। यूक्रेन में हजारों छात्रों और आम लोगों को बंधक बनाया जा रहा है। हमारी फौज ने उन्हें ह्यूमन कॉरिडोर ऑफर किया है ताकि वह युद्ध के मैदान से निकल सकें। 
 
यूक्रेन में कुछ लोग उन्हें रोक रहे हैं। दूसरी तरफ, रूस और यूक्रेन की पोलैंड बॉर्डर पर बातचीत जारी है। यूक्रेन ने राष्ट्रपति पुतिन के दावे को गलत बताया है।
ये भी पढ़ें
Russia Ukraine War : युद्ध क्षेत्रों में इस तरह रहें सुरक्षित, सरकार ने वीडियो जारी कर बताए तरीके