सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. रियो ओलंपिक 2016
  4. Rio Olympic 2016, Chinese media, Indian Olympic team
Written By

चीन की मीडिया ने बताया, भारत ओलंपिक में क्यों असफल है?

चीन की मीडिया ने बताया, भारत ओलंपिक में क्यों असफल है? - Rio Olympic 2016, Chinese media, Indian Olympic team
जनसंख्या के मामले में भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है, लेकिन ओलंपिक खेलों में भारत ने  शुरू से ही बेहद लचर प्रदर्शन किया है। ओलंपिक मेडल टेली में भारत नीचे ही रहा है। चीन की  मीडिया ने ओलंपिक खेलों में भारत की असफलता के कारणों की सूची बनाई है। 
चीनी मीडिया का कहना है कि बुनियादी ढांचा, कमजोर स्वास्थ्य, लड़कियों को खेलों में वह महत्व नहीं दिया जाता जो उन्हें मिलना चाहिए, वे प्रमुख कारण हैं, जिनके कारण भारत ओलंपिक में पीछे है।
 
इनके अलावा चीनी मीडिया का मानना है कि भारत में लड़कों को खेलों के बजाय डॉक्टर और इंजीनियर बनाने पर अधिक ध्यान दिया जाता है। 
 
भारत में क्रिकेट सबसे बड़ा खेल है, लेकिन क्रिकेट ओलंपिक का हिस्सा नहीं है। भारत में युवाओं का बहुत बड़ा तबका क्रिकेट खेलता है और उसे पसंद करता है। ऐसे में ओलंपिक खेल बहुत पीछे छूट जाते हैं। 
 
चीनी मीडिया ने इन कारणों की सूची बनाई है और इन्हें ओलंपिक में भारत के लचर प्रदर्शन का कारण माना है। (एजेंसियां)
ये भी पढ़ें
फिल्म के बारे में धोनी का आया यह बयान