• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. पर्यटन
  3. धार्मिक स्थल
  4. Kedarnath Yatra Registration 2024
Written By WD Feature Desk
Last Updated : शनिवार, 11 मई 2024 (11:29 IST)

Kedarnath Dham Yatra 2024: कैसे करें केदारनाथ धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन

जानिए केदारनाथ पंजीकरण से जुड़ी सभी मुख्य बातें

Kedarnath Dham Yatra 2024: कैसे करें केदारनाथ धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन - Kedarnath Yatra Registration 2024
Kedarnath Yatra Registration 2024: 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ मंदिर के कपाट 10 मई 2024 से खुल रहे हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी बिना रजिस्ट्रेशन के श्रद्धालु चारधाम यात्रा नहीं कर पाएंगे। चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। इस लेख में हम आपको केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु सम्पूर्ण जानकारी दे रहे हैं कि किस प्रकार और कहाँ से आप पंजीकरण करवा सकते हैं। 

कैसे कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: यात्री उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट uttarakhandtourism।gov.in या केदारनाथ धाम की आधिकारिक वेबसाइट badrinath-kedarnath।gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। साथ ही  touristcareuttarakhand app के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा whatsapp और लैंड लाइन नंबरों पर कॉल करके भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। आप उत्तराखंड tourism care की मेल आई डी पर मेल के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।


ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन: अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे हैं तो ऑफलाइन विकल्प भी उपलब्ध है। मई के पहले हफ्ते से चारधाम के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की शुरुआत ऋषिकेश और हरिद्वार में चुकी है।
पंजीकरण के दौरान सही जानकारी देना ज़रूरी है क्यूंकि गलत जानकारी देने पर पंजीकरण रद्द हो जाएगा।

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण वेबसाइट और संपर्क नम्बर:
Website: uttarakhandtourism.gov.in / badrinath-kedarnath.gov.in
mail id : touristcare।uttarakhand@gmail.
com
whatsapp No: 91-8394833833
Toll Free No: 0135 1364, 0135-2559898, 0135-2552627