मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्मयात्रा > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भवानी माता मंदिर खण्डवा  Search similar articles
भीका शर्मा
धर्मयात्रा में हम इस बार आपको लेकर चल रहे हैं खण्डवा के प्रसिद्ध भवानी माता मंदिर में। धूनीवाले दादाजी के दरबार के पास स्थित यह मंदिर माता तुलजा भवानी को समर्पित है।

WDWD
कहते हैं भगवान राम अपने वनवास के दौरान इस स्थान पर आए थे और यहाँ उन्होंने नौ दिनों तक तपस्या की थी। नवरात्र में यहाँ नौ दिनों तक मेला लगता है, जिसे देखने और माता के दर्शन करने के लिए प्रतिवर्ष हजारों लोग यहाँ आते हैं

फोटो गैलरी के लिए यहाँ क्लिक करें।

मंदिर के गर्भगृह में चाँदी की नक्काशी की गई है। माता का मुकुट और छत्र भी चाँदी से बने हुए हैं। पहले भवानी माता को नकटी माता के नाम से जाना जाता था, परंतु दादाजी धूनीवले के आग्रह पर लोग देवी को भवानी माता के नाम से संबोधित करने लगे।

  भवानी माता के मंदिर के पास ही श्रीराम मंदिर, तुलजेश्वर हनुमान मंदिर और तुलजेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। इन मंदिरों में स्थापित मूर्तियाँ अत्यंत दर्शनीय हैं।      
मंदिर परिसर अत्यंत सुंदर और मनमोहक है। मंदिर के प्रवेश द्वार का स्तंभ शंख की आकृति लिए हुए है। परिसर के अंदर एक विशाल दीपशिखा है, जिस पर शंख की आकृति में दीपक बने हुए हैं

भवानी माता के मंदिर के पास ही श्रीराम मंदिर, तुलजेश्वर हनुमान मंदिर और तुलजेश्वर महादेव मंदिर स्थित हैं। इन मंदिरों में स्थापित मूर्तियाँ अत्यंत दर्शनीय हैं। बिन माँगी मुरादें पूरी करने वाली तुलजा भवानी का यह मंदिर सम्पूर्ण निमाड़ क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केन्द्र है

कैसे पहुँचें : खण्डवा भारत के सभी प्रमुख शहरों से रोड और रेल से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। निकटतम हवाई अड्डा देवी अहिल्या एयरपोर्ट, इंदौर करीब 140 किमी की दूरी पर स्थित है।
वीडियो देखें
और भी
सौ साल से जल रहा है धूना!  
दादा धूनीवाले  
संत सिंगाजी का समाधि स्थल  
श्री लक्ष्मीनृसिंह चंदनोत्सव  
दक्षिण कैलाश के शिव-शंभु...  
रोहणी नक्षत्र में जन्मे थे परशुराम