मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > आस्था या अंधविश्वास > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कुत्ता काटे तो कुकरैल नाले में नहाओ
मान्यता है कि यहाँ नहाने से कुत्ते का जहर उतर जाता है...
अरविन्द शुक्ला
WDWD
सड़क चलते कोई पागल कुत्ता काट ले या फिर दुलार करते समय टॉमी के दाँत शरीर में गड़ जाएँ तो आप क्या करेंगे। कुछ लोग इस स्थति में कुकरैल नाले के गन्दे पानी में नहाते हैं... इन लोगों का मानना है कि कुकरैल नाले में नहाने के बाद कुत्ते के काटने से शरीर में फैलने वाले जहर से बचा जा सकता है

रविवार और मंगलवार के दिन नाले पर स्नान करने के लिए दूर-दूर से गाँव, गिराँव के साथ-साथ राजधानी के लब्ध प्रतिष्ठित लोग भी आते हैं। वजह सिर्फ एक, इन सभी को कुत्ते ने काटा है और वे कुत्ते के जहर से निजा‍त पाना चाहते हैं।
इसे आस्था कहें या अन्धविश्वास किन्तु राजधानी लखनऊ में कुत्ता काटने पर कुकरैल नाले में नहाने का प्रचलन पीढि़यों पुराना है। आस्था के इस केन्द्र को देखने यह संवाददाता चल पड़ता है। कुकरैल नाला राजधानी के बीचों-बीच लखनऊ-फैजाबाद रोड पर स्थित है। प्रत्येक रविवार और मंगलवार के दिन इस नाले पर स्नान करने के लिए दूर-दूर से गाँव, गिराँव के साथ-साथ राजधानी के लब्ध प्रतिष्ठित लोग भी आते हैं।

वजह सिर्फ एक, इन सभी को कुत्ते ने काटा है और वे कुत्ते के जहर से निजा‍त पाना चाहते हैं। नाले के आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि यहाँ कई आईएएस अधिकारी भी कुत्ते के काटने के बाद नाले में नहा चुके हैं। लोगों की मान्यता है कि कुकरैल के नाले में नहाने से उन्हें कुत्ते के जहर से मुक्ति मिलेगी।

WDWD
जब मैं वहाँ पहुँचा तो देखा कि मौके पर एक गन्दा नाला बह रहा है। नाले के एक तरफ भूमाफियाओं ने अवैध कब्जाकर झोपड़ी और पक्के मकान बना रखे हैं तो दूसरी तरफ कुकरैल का तटबाँध बना है। यह कुकरैल नाला राजधानी से लगभग 20-30 किमी दूर बक्शी का तालाब के आगे से अस्ति गाँव से निकलकर भैंसाकुण्ड के गोमती बैराज में जाकर मिलता है। फैजाबाद रोड पर बने पुल के नीचे कुकरैल नाले में ही नहाने से कुत्ते के जहर से निजात की मान्यता है।

बन्धे की तरफ सुबह से ही कुत्ते काटने से पीडि़त मरीज और उनके परिजनों के आने का ताँता लग जाता है। वहीं बनी पुलिया पर नाले में नहाकर आए पीडित का झाड़फूँक कर तथा सत्तू, गुड़ से फूँक कर इलाज किया जाता है। पुलिया पर झाड़फूँक के लिए रविवार और मंगलवार को संजय जोशी, नोन्दर जोशी और नूरजहाँ मौजूद रहते हैं

WDWD
झाड़फूँक करने वाले संजय जोशी का कहना है कि यह उनका पुश्तैनी पेशा है और कुत्ते का जहर फूँकने में उसकी अब तक चार पीढियाँ गुजर चुकी हैं। संजय जोशी राजधानी के मनकामेश्वर मंदिर के निकट जोशी टोला के निवासी हैं। वे चार पीढी पुराना लोहे का एक पंजा दिखाते हैं जिससे पीडित के जख्म पर रखकर झाड़फूँक की जाती है और मंत्र पढा जाता है। मंत्र के बारे में पूछने पर संजय जोशी उसे बताने से साफ मना कर देते हैं और कहते हैं कि वे मंत्र को बता नहीं सकते। बस इतना कहते हैं कि वे भैरो का मंत्र जाप करते हैं।

रविवार और मंगलवार के दिन इस नाले पर सुबह से ही पीडि़तों का ताँता लग जाता है। भोर से ही पाँच वर्षीय विशाल अपने पिता प्रदीप कुम्हार, गाँव मानपुर लाल, अस्ति, लखनऊ के साथ कुकरैल नाला नहाने आता है। विशाल के पिता को पूरा विश्वास है कि रविवार और मंगलवार को कुकरैल नाले में नहाने के बाद उनके बेटे को कुत्ता काटने की सुई लगवाने की कोई आवश्यकता नहीं।
वीडियो देखें
1 | 2  >>  
वेबदुनिया बहस
दिगम्बर जैन धर्मावलंबियों की आस्था का प्रमुख केंद्र श्री महावीर स्वामी का मंदिर राजस्थान के श्री महावीरजी नामक स्थान पर स्थित है। यह मंदिर संपूर्ण भार
और भी
हुसैन साहब का रोजा
जावरा की हुसैन टेकरी का इतिहास
गंदे नाले में नहाओ, भूत-प्रेत भगाओ!