• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. हाथों की लकीरों में छुपे हैं फ्रेंड्स
Written By WD

हाथों की लकीरों में छुपे हैं फ्रेंड्स

रेखाओं से जानिए, दोस्त और दुश्मन

lines of the hands | हाथों की लकीरों में छुपे हैं फ्रेंड्स
ND

रेखाओं का विचित्र संसार हमारी हथेली में बसा होता है। हथेली पर अनेक प्रकार की रेखाएँ होती है। इन्हीं रेखाओं को देखकर हम शत्रु या मित्र की जानकारी लगा सकते हैं।

सबसे छोटी अँगुली पर गौर से देखें तो किसी भी पोर पर यदि सीधी खड़ी रेखाएँ उनकी संख्या उनके मित्रों की संख्या दर्शाती है और यदि आड़ी रेखाएँ दिखाई दें तो उस जातक के उतने ही शत्रु होंगे।

अँगुली के पोर पर यदि खड़ी रेखा दूसरे पोर को पार कर जाए तो वह जातक जीवन में अपने मित्रों के द्वारा ठगा जाता है। उसके मित्र स्वार्थी व छल-कपटी होते है।

ND
पोरों पर गहरी स्पष्ट अभंग, दोष मुक्त खड़ी रेखा उत्तम सहयोगी, सच्चे मित्रों का संकेत देती हैं। किन्तु रेखाएँ यदि टूटी हुई आड़ी रेखाओं में स्थिति में हो तो वह जातक विरोधियों और अहसान फरामोश मित्रों से त्रस्त रहता है।

तर्जनी अँगुली पर स्थित खड़ी रेखाएँ ऐसे मित्रों का संकेत देती हैं जो नौकरीपेशा होते हैं। वहीं आड़ी रेखा या अस्पष्ट तिरछी रेखा अपने साथ काम करने वाले विरोधियों को दर्शाती है।

मध्यमा पोरों पर स्थित खड़ी रेखाएँ शिल्पकार, कला प्रेमी मित्रों की और आड़ी रेखाएँ दुष्ट, दुर्जन व विश्वासघाती मित्रों का संकेत देती हैं। अनामिका अँगुली के पोरों पर भीतर की और खड़ी रेखा उच्च स्तर के लोगों से संपर्क बताती हैं।