शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. समाचार
  6. शिवखोरी त्योहार में लाखों श्रद्धालु जुटे
Written By भाषा

शिवखोरी त्योहार में लाखों श्रद्धालु जुटे

Maha Shivaratri | शिवखोरी त्योहार में लाखों श्रद्धालु जुटे
ND

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में महा शिवरात्रि के अवसर पर शिवखोरी त्योहार में तीन दिवसीय उत्सव के दौरान पूरे देश से 2.15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु जुटे। 19 फरवरी को आरंभ हुआ यह उत्सव 21 फरवरी की शाम रानसो के ऐतिहासिक शिवखोरी में खत्म हुआ।

श्री शिवखोरी श्राइन बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी और सहायक आयुक्त (राजस्व) सुखदेव सिंह समब्याल ने बताया कि भगवान शिव की आराधना के लिए 2.15 लाख से ज्यादा भक्त यहां पर आए। राज्य सरकार ने आवास, भोजन, पानी बिजली के साथ ही सुरक्षा के लिए तमाम तरह का बंदोबस्त किया। (भाषा)